फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman crime increase in varanasi question on policing

दावे तमाम मगर बनारस में महिलाओं की सुरक्षा का बुरा हाल, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Thu, 23 Aug 2018 02:05 PM IST
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 23 Aug 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Woman crime increase in varanasi question on policing
demo pic
वारदातों में कमी लाने और अपराधियों पर अंकुश का वाराणसी पुलिस लगातार दावा कर रही है। इसके लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। नए-नए उपाय ईजाद किए जा रहे है लेकिन अपराध कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। खासतौर से महिलाएं, युवतियां और किशोरियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। स्थिति यह है कि महिलाओं और बच्चियों का घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


यूपी 100 की पीआरवी, वूमेन हेल्पलाइन, 1090, एंटी रोमियो स्क्वॉड और थानों की पुलिस के बावजूद सरेराह चेन छिनैती, छेड़खानी, अपहरण और दुराचार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसकी वजह से जिले की पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


पढ़ेंः वाराणसी पुलिस की सुस्ती से हो रही तफ्तीश में देरी, आंकड़े दे रहे गवाही
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है कि महिलाओं और बच्चों के साथ वारदातें हों तो पुलिस संवेदनशील रवैए के साथ त्वरित गति से तफ्तीश कर दोषियों को सजा दिलाए। मगर, हकीकत के धरातल पर क्षेत्राधिकारियों के साथ ही अन्य उच्चाधिकारियों के सटीक पर्यवेक्षण के अभाव में ऐसा हो नहीं पा रहा है। इस वजह से जिले में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है।

पुलिस के आंकड़े ही बताते हैं कि महिलाओं के प्रति अपराध बीते साल से ज्यादा इस वर्ष अब तक हो चुका है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि प्रत्येक वारदात का मुकदमा दर्ज करा कर त्वरित गति से आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी बख्शे नहीं जाएंगे। 

क्या स्कूल जाना छोड़ दें किशोरियां?

Woman crime increase in varanasi question on policing
demo pic
क्या स्कूल जाना छोड़ दें किशोरियां
बड़ागांव थाना अंतर्गत एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा के स्कूल जाने के दौरान रोजाना तीन शोहदे छेड़तेे थे। छात्रा ने पढ़ाई छोड़ कर 12 अगस्त को बड़ागांव थाने में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस शांत बैठी रही और रविवार को जब कुछ संगठनों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी तो एक आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अब भी गिरफ्त से बाहर हैं।

Woman crime increase in varanasi question on policing

चहारदीवारी के भीतर हिंसा और उत्पीड़न बढ़ा
लंका क्षेत्र की रीमा पति की प्रताड़ना से मुक्ति पाने के लिए आए दिन पुलिस आफिस का चक्कर काटती नजर आ जाती हैं। विकास की ओर तेजी से अग्रसर बनारस में घरों की चहारदीवारी के भीतर महिलाओं के साथ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पुलिस के पास इस वर्ष के अब तक के 233 दिन में ऐसी 334 शिकायतें दर्ज की गई हैं। हालांकि कई ऐसे भी मामले हैं जो लोकलाज के भय से थानों और पुलिस चौकियों तक पहुंच ही नहीं सके।

घर के सामने टहलने में महिलाओं को लगता है डर

Woman crime increase in varanasi question on policing

घर के सामने टहलने में महिलाओं को लगता है डर
लंका थाना अंतर्गत सुसुवाही निवासी विजय सिंह की पत्नी प्रीति सिंह 18 अगस्त की रात घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और प्रीति के गले से सोने की चेन खींच कर भाग निकले। यह स्थिति लंका के साथ ही भेलूपुर, मंडुवाडीह, सिगरा, कैंट, शिवपुर व सारनाथ थाना क्षेत्र में आए दिन देखने को मिलती है और इलाकाई पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed