फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman committed suicide on hanging in varanasi

Varanasi: महिला ने फंदे से लटककर दी जान, 2 साल पहले पति की हुई थी मौत; मासूमों के सिर से उठा ममता का साया

Sat, 10 Feb 2024 04:32 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Feb 2024 04:32 PM IST
सार

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने शनिवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। महिला के पति की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। उसने घटना से एक दिन पहले ही बच्चों को उसके दादा-दादी के पास पहुंचा दिया था। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
woman committed suicide on hanging in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी इलाके में एक विवाहिता ने शनिवार को फंदे से लटककर जान दे दी। किराये के कमरे में रह रही महिला की मौत की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अस्सी इलाके में स्थित भागवत विद्यालय के बगल में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली रूपाली (22) ने अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। शनिवार को उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान में रहे अन्य किरायेदारों ने इसकी जानकारी मकान मालिक भरत को दी। 
विज्ञापन


मकान मालिक ने कमरे के रोशनदान से देखा तो महिला पंखे की कुंडी के सहारे लटक रही थी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपाली हलदर के पति प्रकाश हलदर की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। लंका स्थित रामधर राय के मकान में किराये पर रहने वाली रूपाली की मौत की सूचना मिलने पर ससुर प्रभात हलदर और सास आद्री हलदर मौके पर पहुंची। मृतका के दो बच्चे हैं। 


रूपाली अपनी बेटा पीयूष (04), बेटी भागीरथी (05) को शुक्रवार की शाम को ही दादी-दादा के पास पहुंचा आई थी। रूपाली आसपास के घरों में सफाई का काम कर अपना और बच्चों का जीवन यापन करती थी। मूल रूप से वह मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका की शादी वर्ष 2017 में प्रकाश के साथ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed