फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman commits suicide in varanasi after his husband not allow to go for friends marriage

जरा सी बात पर दे दी जान: सहेली की शादी में जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पति ने मना किया तो उठाया खौफनाक कदम

Sun, 23 May 2021 10:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 May 2021 10:04 PM IST
सार

परिजनों के अनुसार सुबह कविता पति से अपनी सहेली की शादी में ले जाने की जिद पर अड़ी थी। पति ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देकर शादी में ले जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ओमप्रकाश घर छोड़कर कही चला गया। 

विज्ञापन
woman commits suicide in varanasi after his husband not allow to go for friends marriage
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के एक गांव में एक महिला ने जरा सी बात पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सहेली की शादी में पति द्वारा नहीं ले जाने से क्षुब्ध विवाहिता ने यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना लोहता थाना क्षेत्र के  बखरिया गांव की है।
विज्ञापन


भीट्ठलपुर गांव के उमाशंकर प्रजाति की पुत्री कविता प्रजाति (23) की शादी मई 2019 में बखरिया गांव के राजगीर मिस्त्री ओम प्रकाश प्रजाति के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार सुबह कविता पति से अपनी सहेली की शादी में ले जाने की जिद पर अड़ी थी। पति ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देकर शादी में ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ओमप्रकाश घर छोड़कर कही चला गया। इसी बीच पत्नी अपने कमरे में पहुंची और अपने दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने कुछ देर बाद देखा तो तुरंत अस्पताल ले भागे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed