{"_id":"5b4d7c584f1c1bbd298b4617","slug":"woman-commit-suicide-with-her-two-children-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने दो बच्चों के साथ आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने दो बच्चों के साथ आग लगाकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
बनारस के कैंट थाना अंतर्गत रमरेपुर में सोमवार की आधी रात के बाद एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों के साथ आग लगा कर आत्महत्या कर ली।
सूचना पाकर कैंट पुलिस लगभग सवा एक बजे मौके पर पहुंची और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना का कारण प्रथम दृष्टया घरेलू कलह बताया गया है।
रमरेपुर निवासी सूरज विश्वकर्मा हैदराबाद में अपने भाई के साथ रहकर फर्नीचर का काम करता है। रमरेपुर में उसकी पत्नी सोनी विश्वकर्मा (28), बेटा डुग्गू (4) और बेटी सगुन (3) के रहते थे।
सोमवार की रात पति से मोबाइल पर बातचीत के बाद उसने अपने बिस्तर पर मिट्टी का तेल छिड़का और दोनों बच्चों को लेकर लेटने के साथ ही आग लगा ली।
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई है। उसके पति को घटना की जानकारी देकर शव को दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।