फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman caught with gold at varanasi airport

एक हफ्ते में तीसरी बार एयरपोर्ट से सोना जब्त, महिला शरीर में छुपा कर बैंकाक से लाई थी बनारस

Sat, 23 Mar 2019 10:44 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 23 Mar 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Woman caught with gold at varanasi airport
सोने के बार के साथ पकड़ी गई महिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हफ्ते में तीसरी बार सोना बरामद होने का मामला सामने आया है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो के विमान में बैंकाक से आई 68 साल की रहीशा बेगम के पास से 236.9 ग्राम सोना बरामद किया गया। सोना जब्त करने और बयान दर्ज करने के बाद महिला को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


नई दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी रहीशा बेगम एयरपोर्ट पर 11:40 बजे पहुंची। गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर सीआईएसएफ की दरोगा रीना प्रसाद और कांस्टेबल संजू यादव ने रहीशा बेगम की चेकिंग की। जांच के दौरान रहीशा के शरीर से 236.9 ग्राम सोना बरामद हुआ। इसके बाद सीआईएसएफ और कस्टम ने रहीशा से घंटों पूछताछ की। बरामद सोने की कीमत सात लाख 86 हजार रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन

इससे पहले भी दो बार सोना हुआ बरामद

Woman caught with gold at varanasi airport
हिरासत में लिया गया संदिग्ध और पकड़ा गया सोना - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले 20 मार्च को डीआरआई ने चार लोगों के पास से ट्रॉली बैग में लगे मेटल से दो किलो सोना बरामद किया था। जिनसे सोना बरामद किया गया, उनमें चक्रधर पांडेय और मनीष निगम देवरिया, जबकि जयराम पश्चिम बंगाल और किशोर वंशीधर बसवानी मुंबई का रहने वाला था। 

17 मार्च को संजीव मिश्रा को एयरपोर्ट पर सोने संग पकड़ा गया था। संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि उसने सोने के चार टुकड़ों को निजी अंग में ब्लैक कार्बन और टेप से लपेट कर रखा था। सुरक्षा जांच के बाद वह टॉयलेट गया और निजी अंग से बाहर सोने की पट्टी को निकाला और हैंड बैग में रखा।

वह बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ा। बोर्डिंग गेट पर एयरलाइंस की ओर से जांच होती देख वह घबरा गया। उसने एयरलाइंस कर्मियों से रेस्ट रूम जाने की बात कही। वहां मौजूद इंडिगो स्टाफ और सीआईएसएफ ने उसके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। विमान के टॉयलेट का उपयोग करने के लिए कहा।

पकड़े जाने के डर से उसने असामान्य व्यवहार शुरू कर दिया और अपने बैग को दूसरे बैग से बदलने और अन्य जुगाड़ लगाने में लग गया। उसकी संदिग्ध गतिविधि पर एयरलाइंस और सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गहन जांच की। उसके छोटे हैंड बैग में से चार गोल्ड बार मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed