Varanasi News: रामनगर में पति ने पत्नी की ईंट से सिर कूंचकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत गंगाधर पुरम कॉलोनी में एक महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत गंगाधरपुरम कॉलोनी में शनिवार की देर शाम पति ने पत्नी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। रविवार सुबह फंसने के डर से पति खुद थाने पहुंचकर पत्नी की मौत की सूचना दी। मौके पर पुलिस और फोरेेंसिक टीम ने छानबीन की और खून से सनी ईंट बरामद की। पुलिस ने घंटे भर में ही मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच आए दिन मारपीट होती थी।
भीटी स्थित गंगाधरपुरम कालोनी में ऑटो चालक विष्णु प्रताप तिवारी का मकान है। पिछले चार साल से मकान बनवाकर विष्णु अपनी पत्नी सरिता (43) और दो बच्चों के साथ रहता है। फिलहाल एक बेटा बीएचयू हॉस्टल में रह रहा है और दूसरा शहर से बाहर नौकरी करता है।
सुबह में ऑटो चालक पति विष्णु प्रताप तिवारी थाने पहुंचा और बताया कि पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई है। इसके बाद जब पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची तो कमरे का नजारा देख भांप गई। कमरे से खून से सनीं ईंट और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि विष्णु तिवारी ऑटो चलाकर रात में जब घर पहुंचता था तो अक्सर पत्नी से उसका विवाद होता था।
इस आधार पर पुलिस ने विष्णु से पूछताछ की तो वह पहले पुलिस को गुमराह किया। तीन बार की अलग-अलग पूछताछ में पुलिस को बरगलाता रहा। जब कड़ाई से पूछताछ की तो विष्णु टूट गया। पुलिस को उसने बताया कि देर शाम जब घर पहुंचा तो पत्नी ने ईंट से वार किया, जवाब में उसने भी ईंट से पत्नी का सिर कूंच दिया। डेय ने गिरफ्तार किया, जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार पति विष्णु तिवारी ने ही अपनी पत्नी की सिर कूंचकर हत्या की। विष्णु से पूछताछ हुई तो वह पहले पुलिस को उलझाने की कोशिश की। इसके बाद वह अपनी ही बातों में खुद उलझता गया और फिर जुर्म स्वीकारा। घटना वाली रात कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं लेकिन पड़ोसियों को लगा कि रोजाना की तरह झगड़ा है तो कोई नहीं गया। उसके दो बेटों शिवम और सत्यम हैं।
एक दशक पूर्व पत्नी दर्ज कराया था उत्पीड़न का मुकदमा
डीसीपी काशी आरएस गौतम के अनुसार आरोपी विष्णु के खिलाफ उसकी पत्नी ने वर्ष 2011 में उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ में विष्णु ने बताया कि उसकी पत्नी तलाक को लेकर उस समय अर्जी डाली थी, लेकिन बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर मान गई थी। आरोपी पति को रामनगर इंस्पेक्टर अश्वनी पां