फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman and youth commit suicide by jumping in front of train in varanasi

Varanasi: ट्रेन के सामने कूद कर महिला और युवक ने जान दी, सीमा विवाद में उलझी जीआरपी और पुलिस

Fri, 28 Jul 2023 08:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jul 2023 08:47 PM IST
सार

वाराणसी के फुलवरिया क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे लाइन के किनारे बैठी हुई एक महिला और एक युवक ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस और कैंट जीआरपी डेढ़ घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। 

विज्ञापन
Woman and youth commit suicide by jumping in front of train in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के  फुलवरिया क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे लाइन के किनारे बैठी हुई एक महिला और एक युवक ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस और कैंट जीआरपी डेढ़ घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में कैंट थाने की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम तक दोनों के शव की पहचान नहीं हो पाई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोटवा मार्ग पर फुलवरिया क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे लगभग 30 से 35 साल की उम्र के बीच की एक महिला और एक पुरुष सुबह 10 बजे के पहले से बैठे हुए बात कर रहे थे। दोनों की बातचीत के दौरान लगभग 10:50 बजे लोहता की ओर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन आई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विजय मिश्र सहित दो को एक-एक साल की सजा, छह साल पहले दी थी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव

इस बीच महिला अचानक खड़ी हुई और ट्रेन की तरफ ट्रैक पर दौड़ने लगी। महिला के पीछे युवक भी दौड़ा। इसके बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक पर दोनों का क्षत-विक्षत शव देखा। कैंट थाने की पुलिस के अनुसार, महिला सफेद बॉर्डर वाली लाल रंग की साड़ी और ब्लाउज पहने हुए थी। उसके दाएं हाथ पर ल लिखा हुआ है।

युवक नीले रंग की पैंट और सफेद रंग की धारीदार फुल शर्ट पहने हुए था। उसके हाथ पर ॐ का निशान बना हुआ है। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि लोहता, मंडुवाडीह और शिवपुर थाने के साथ ही अन्य थानों की पुलिस को युवक और महिला के बारे में जानकारी दी गई है। अगले 72 घंटे तक शवों की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर अंत्येष्टि कराई जाएगी।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

महमूदपुर गांव में शुक्रवार की शाम दून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने परिजनों की मांग पर पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि सनी (20) रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से सनी की मौत हो गई। तीन भाई और तीन बहन में सबसे बड़े सनी की शादी नहीं हुई थी। सनी मजदूरी करता था। उसकी मौत की सूचना पाकर मां गीता देवी की तबीयत खराब हो गई। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed