फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wished the PM a long life, good health, and prosperity

Varanasi News: पीएम के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की

Fri, 18 Sep 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Wished the PM a long life, good health, and prosperity
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हनुमान घाट पर आयुष्य होम अनुष्ठान हुआ। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य वैदिक विद्वान के वेंकटरमण घनपाठी के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया। पीएम के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का जन्म नक्षत्र अनुराधा है, जिसके देवता मित्र माने जाते हैं। कांची मठ के प्रबंधक सुब्रह्मण्यम मणि ने भी पीएम की दीर्घायु की मंगलकामना की।
विज्ञापन

कबीर मठ में हवन पूजन : संत कबीर प्रकट स्थल लहरतारा में हवन-पूजन हुआ। मठ के पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री के नेतृत्व में संत कबीर महाराज के मूल ग्रंथ बीजक का अखंड पाठ हुआ। संत समाज ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। देश की सुख-समृद्धि और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए भी प्रार्थना की। पूजन में पार्षद संजू सरोज, सत्य प्रकाश जसवाल, दीपक मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, दिनेश दास, व्यास मुनि दास आदि रहे।
विज्ञापन

11वीं वाहिनी एनडीआरएफ ने पौधरोपण किया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव और कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट सहित वाहिनी के अधिकारियों और कार्मिकों ने पौधे रोपे। रश्मि नगर, लंका में नगर निगम और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान चला। दशाश्वमेध घाट पर एक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed