{"_id":"66c29d25c6ea7bbdac042666","slug":"wire-broken-in-the-street-near-vishwanath-temple-major-accident-averted-varanasi-news-c-20-vns1056-698664-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा टला: विश्वनाथ मंदिर के पास गली में टूटा तार, बिजलीकर्मियों ने बंद कराई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा टला: विश्वनाथ मंदिर के पास गली में टूटा तार, बिजलीकर्मियों ने बंद कराई आपूर्ति
Mon, 19 Aug 2024 12:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:15 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास गली में तार टूटकर गिरने से मौके पर अफरा- तफरी मच गई। गनीमत रही कि तार टूटकर जहां गिरा उस जगह पर कोई खड़ा नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर के ढूंढीराज गणेश पॉइंट पर रविवार की सुबह बिजली का तार टूटकर गिर गया। इस वजह से आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मची गई। संयोग अच्छा था कि जहां तार गिरा वहां नीचे उस समय कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। मंदिर के सुरक्षा अधिकारी ने इसकी सूचना बिजली उपकेंद्र को दी। इसके बाद एहतियातन बिजलीकर्मियों ने आपूर्ति बंद कर दी।
दोपहर बाद करीब तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। रविवार की दोपहर में ढूंढीराज गणेश पॉइंट पर सुबह करीब 11 बजे अचानक तार टूटकर गिर गया। पहले तो वहां मौजूद श्रद्धालु कुछ नहीं समझ सके। बाद में देखा तो पता चला कि बंदर तार पर उछलकूद कर रहे थे।
तार टूटकर नीचे गिरने की सूचना पर पॉइंट प्रभारी ने दर्शन करने के लिए खड़े श्रद्धालुओं को रोक दिया। इसकी सूचना मंदिर के कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद मंदिर में मौजूद सुरक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 के पास डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
जिस ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति होती है, वहां से आपूर्ति को ठप करवा दिया गया। जब तार पूरी तरह से बदल दिया गया तब आपूर्ति बहाल की गई। -आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम