{"_id":"5fdd05348ebc3e3b623ad510","slug":"winter-city-news-vns564213656","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के साथ ही बढ़ी बाजार की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के साथ ही बढ़ी बाजार की रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कड़ाके की ठंड से बचाव व जतन को लेकर बाजारों में हलचल बढ़ गई है। गर्म कपड़े, कंबल, रजाई की बिक्री बढ़ने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की भी मांग बढ़ गई है। नई तकनीक के रूम हीटर, गीजर, ब्लोअर की मांग अधिक हो गई है। हालांकि बाजार में महंगे और नई तकनीक वाले रूम हीटर और गीजर के साथ परंपरागत और सस्ते उपकरण भी मौजूद हैं। ग्राहक उपकरणों को पसंद कर खरीदारी कर रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों के बाजार कोदई चौकी और दालमंडी में ही सर्दियों के सीजन में हीटर, गीजर और रॉड की करोड़ों की बिक्री होती है। इसके चलते ही बाजार में 500 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक के रूम हीटर, ब्लोअर उपलब्ध हैं। वहीं गीजर भी दो से दस हजार रुपये तक के बाजार में मौजूद हैं। इसके अलावा पानी गर्म करने वाले रॉड की कीमत 300 सौ रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।
इलेक्ट्रानिक्स डीलर एसोसिएशन के सचिव राजेश सोनी ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही हीटर और गीजर की डिमांड बढ़ गई। उम्मीद है कि इस सीजन में अच्छी दुकानदारी होगी।
काशी इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के महामंत्री कौशल तिवारी ने बताया कि हीटर की तो कई क्वालिटी है। ग्राहक फैन हीटर और हैलोजन हीटर अधिक मांगते हैं। गीजर के लिए रॉड की डिमांड भी रहती है। लेकिन परंपरागत पानी गर्म करने के लिए रॉड और क्वाइल वाले हीट ही अधिक बिकते हैं।
विज्ञापन
बाजार में उपलब्ध हीटर
फैन हीटर, इलेक्ट्रिक हीटर, हैलोजन हीटर, हीट कंवेक्टर्स, साइलेंट ब्लोअर, पोर्टेबल इलेक्ट्रिक हीटर, रेडिएंट रूम हीटर, सिंगल, डबल और ट्रिपल क्वाइल हीटर है।
बाजार में उपलब्ध गीजर
इलेक्ट्रिक गीजर, इंस्टेंट गीजर, स्टोरेज गीजर, गैस गीजर