फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wind speed stopped after rain, increased humidity, temperature increased by three degrees, rain expected

बारिश के बाद थमी हवा की रफ्तार, बढ़ी उमस, तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी, बारिश के आसार

Thu, 17 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Wind speed stopped after rain, increased humidity, temperature increased by three degrees, rain expected
जिले में 13 जून को मानसून की दस्तक से दो दिन तक नम हवा संग बारिश के बाद उमस से लोगों को राहत मिली थी। बुधवार को दिन में बादलों की आवाजाही तो जारी रही, लेकिन हवा की रफ्तार थमने, बारिश न होने से एक बार फिर से उमस बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन

इस बार समय से पहले मानसून आने के बाद से ही मौसम वैज्ञानिकों ने भी इस महीने अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच सोमवार, मंगलवार को तो बारिश हुई और लोगों को उमस से राहत भी मिली लेकिन बुधवार को मौसम अलग रहा। दिन में धूप होने के साथ ही हल्के बादल छाए रहने की वजह से उसका असर तो कम रहा लेकिन आर्द्रता 87 प्रतिशत होने की वजह से उमस दो दिन की तुलना में अधिक रही। इस बीच तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34.6 रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस की जगह 25.3 रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बना है। इस वजह से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तीन-चार दिन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed