फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will send two lakh students to the PM, will tell the matter of the mind

दो लाख छात्र पीएम को भेजेंगे पाती, बताएंगे मन की बात

Fri, 10 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Will send two lakh students to the PM, will tell the matter of the mind
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मन की बात लिखकर भेजेंगे। ‘स्वतंत्रता संग्राम के अकीर्तित नायक’ व ‘2047 में भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर छात्र पोस्टकार्ड लिखेंगे। डाक और शिक्षा विभाग की ओर से 20 दिसंबर तक स्कूलों में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता कराई जा रही है। वाराणसी परिक्षेत्र में करीब दो लाख विद्यार्थी पोस्टकार्ड भेजेंगे। डाक विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि एक दिसंबर से शुरू पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्यार्थियों को स्कूल के माध्यम से 50 पैसे में पोस्टकार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिस पर पहले से ही प्रधानमंत्री कार्यालय का पता अंकित होगा। इसमें सीबीएसई बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और राज्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों के कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल होकर हिंदी, अंग्रेजी व अनुसूचित भाषा में पोस्टकार्ड लिखेंगे। अब तक एक लाख से ज्यादा पोस्टकार्ड स्कूलों को दिए जा चुके हैं। डाक विभाग द्वारा एक निश्चित तिथि पर सभी पोस्टकार्ड को स्पेशल बैग के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिलने का भी मौका मिलेगा
डाक विभाग में सहायक निदेशक राम मिलन ने बताया कि 17 जनवरी, 2021 को देश भर से चुने हुए सर्वश्रेष्ठ 75 पोस्टकार्ड के लेखक विद्यार्थियों को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा। इसमें श्रेष्ठ विचारों वाले 500-1000 पोस्ट कार्ड्स को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed