{"_id":"64f0ea40feabd0281806c8e5","slug":"will-have-to-wait-six-more-days-for-mop-up-round-varanasi-news-c-20-vns1013-345456-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मॉप अप राउंड के लिए छह दिन और करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मॉप अप राउंड के लिए छह दिन और करना होगा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की काउंसिलिंग प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। प्रवेश परीक्षा में आंकड़ों की गड़बड़ी के कारण वर्तमान शैक्षणिक सत्र विलंबित हो रहा है। फीस जमा करने के बाद बचे हुए अभ्यर्थी मॉप अप राउंड शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। खाली सीटों की सूचना जारी होंगे में छह दिन लगेंगे। वहीं, अभी तक पीजी की मेरिट भी जारी नहीं हो सकी है।
बीएचयू की काउंसिलिंग सेल ने तीन से 20 अगस्त की तारीख निर्धारित की थी। इसके बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह से नवागंतुक विद्यार्थियों की कक्षाएं भी शुरू होनी थी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद आंकड़ों में गड़बड़ी के कारण स्नातक और परास्नातक की मेरिट लटक गई थी। स्नातक की काउंसिलिंग किसी तरह पूरी तो हो गई, लेकिन अभी तक विषयवार आवंटन नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को विषयों की वरीयता भरने के लिए मेल भेजे जा रहे हैं। इसे पूरा करने के बाद खाली सीटों की जानकारी मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में अभी पांच से छह दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। विषय का चयन नहीं होने के कारण खाली सीटों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से मॉप अप राउंड की शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
स्नातकोत्तर की मेरिट सूची भी लटकी
बीएचयू में पीजी के दाखिले के लिए जारी होने वाली मेरिट लिस्ट भी अभी तक जारी नहीं हो सकी है। 11 अगस्त को ही लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन आंकड़ों में गड़बड़ी के कारण इसे बढ़ा दिया गया। काउंसिलिंग सेल के अनुसार पीजी की मेरिट बनकर तैयार हो चुकी है और ट्रायल चल रहा है। संभावना है कि एक से दो दिन में उसे जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
नियमित पोर्टल देखते रहें अभ्यर्थी
बीएचयू प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह एडमिशन पोर्टल http://www.bhuonline.in को नियमित तौर पर देखते रहें। काउंसिलिंग दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना पोर्टल पर दी जाएगी।