{"_id":"f09d33540212f7df693536bdf4212b78","slug":"will-be-recorded-in-official-documents-divyanga-word-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दस्तावेजों में दर्ज होगा ‘दिव्यांग’ शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दस्तावेजों में दर्ज होगा ‘दिव्यांग’ शब्द
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की सरजमीं से देश भर के विकलांगों को स्वावलंबन का मंत्र देते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का अपना संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
कहा कि अब सुगम्य भारत का निर्माण करना है। शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम लोगों को हम विशेष सुविधाएं देंगे। देश में नया माहौल बनाएंगे, नई व्यवस्था देंगे। सरकारी दस्तावेजों में भी विकलांग की जगह ‘दिव्यांग’ शब्द दर्ज होगा। इसके लिए नया काननू भी बनाएंगे।
विज्ञापन
डीरेका इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार को आयोजित सामाजिक अधिकारिता सम्मेलन में मोदी ने कहा कि लोगों की सोच और पुरानी परिपाटी बदलने में समय लगेगा मगर हम दिव्यांगों को उनके वैशिष्ट्य का अहसास कराएंगे।
विज्ञापन
कहा कि सरकार अब तक दिव्यांगों के लिए देशभर में 1800 शिविर लगा चुकी है। साढ़े तीन लाख से अधिक दिव्यांग लाभान्वित हो चुके हैं। आगे भी ऐसे शिविर लगते रहेंगे।
बिचौलियों का खेल अब खत्म
पीएम ने कहा कि शिविर लगाने से बिचौलियों का खेल खत्म हो गया। इन योजनाओं का दुरुपयोग करने वालों की भी कमी नही है लेकिन ऐसे बिचौलियों का हमने नट -बोल्ट टाइट कर दिया है।
बिचौलियों की दूकानें बंद हो रही है। वे बौखलाए हुए हैं। मुझ पर चारों ओर से हमले हो रहे हैं लेकिन विरोधी मुझे विचलित नहीं कर पाएंगे। साफ कहा कि मुझे गरीबों की दुर्दशा से तकलीफ होती है, बिचौलियों की दुर्दशा से नहीं।
विकलांगों के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने सामाजिक अधिकारिता शिविर के बहाने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा कि 1992 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय बना। 22 साल में सौ शिविर भी आयोजित नहीं हुए।
मोदी ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के लिए दौड़ने वाली सरकार है। शिविर में पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र के 9296 विकलांगों को व्हील चेयर, हाथ से चलाने वाली तिपहिया साइकल, बैसाखी और कानों की मशीनें बांटी। पीएम ने मंच से 21 तरह के उपकरण बांटे। जिनकी कीमत करीब सात करोड़ 60 लाख रुपये रही।
बस हादसे में जख्मी लोगों का कुशलक्षेम पूछा
मोदी ने उनकी रैली में आ रही एक विकलांगों की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर दुख जताया। अपने मंत्रियों से घटना की पूरी जानकारी लेने के साथही घायलों का कुशलक्षेम पूछा। शिविर में शामिल होने सेवापुरी ब्लाक से आ रहे विकलांगों की बस भिषमपुर गांव में सुबह पलट गई।
हादसे में 42 विकलांग जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से जख्मी छह विकलांगों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पीएम ने कहा कि घायलों केइलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी। पीएम ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम पर अत्याधुनिक सुविधाओं वाली एक नई ट्रेन महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन दोपहर 12:17 बजे कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।
ब्रिटेन से आए लुंबा दंपती ने किया स्वागत
मोदी दोपहर 11:51 बजे मंच पर पहुंचे और अपने 33 मिनट के भाषण में उन्होंने सामाजिक न्याय मंत्रालय की उपलब्धियों का बखान करने के साथ ही सुगम्य भारत अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से चलाने का एलान किया।
इससे पहले डीरेका पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत और ब्रिटेन के हाउस आफ लार्ड्स के सदस्य लार्ड राज लुंबा ने पीएम का स्वागत किया। समारोह में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री विजय सांपला, कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र एवं प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव आदि मौजूद रहे।