फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will be able to give information about negligence in hospitals during the Corona period

कोरोना काल में अस्पतालों में लापरवाही की दे सकेंगे जानकारी

Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Will be able to give information about negligence in hospitals during the Corona period
कोरोना काल में अस्पतालों में भर्ती रहने के दौरान अगर कोई लापरवाही या अधिक भुगतान लिया गया हो तो उसकी जानकारी 20 जुलाई तक ऑनलाइन दी जा सकती है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत काशी प्रांत की ओर से ऑनलाइन सर्वेक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मोबाइल नंबर पर भी जारी किया गया है। ग्राहक पंचायत के सह संगठन मंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना की पहली, दूसरी लहर के लिए कराए गए सर्वे के दौरान यह पता चला कि 64 प्रतिशत मरीज अस्पतालों के भुगतान को जरूरत से अधिक मानते हैं। उनमें से 21 प्रतिशत को रसीद नहीं मिली और दवाइयां भी बाहर से खरीदने को कहा गया। 50 प्रतिशत मरीज आरटीपीसीआर जांच करवाकर भर्ती हुए जबकि इतने ही मरीज सीटी स्कैन जांच करवाकर अस्पताल में भर्ती होने पहुंचे। अरविंद ने बताया कि 50 प्रतिशत मरीज अस्पताल के सेवा और 26 प्रतिशत सफाई और अस्पताल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से असंतुष्ट रहे। इस तरह की शिकायत गूगल फार्म व्हाटसएप के माध्यम से प्राप्त करने के लिए प्रांत के सह कोषाध्यक्ष और वाराणसी इकाई के सहमंत्री कुणाल वर्मा के नंबर 9129852143 और प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हरिओम बरनवाल 9236741407 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed