फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife murdered over lover affair strangulated with Bluetooth neckband married year ago

Varanasi: प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की हत्या, ब्लूटूथ नेकबैंड से गला घोंटा, साल भर पहले हुई थी शादी

Thu, 19 Oct 2023 04:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Oct 2023 04:38 AM IST
सार

वाराणसी के हरिबल्लमपुर गांव की आराधना देवी (23) की हत्या ब्लूटूथ नेकबैंड से गला कसकर की गई थी। यह खुलासा चोलापुर थाने की पुलिस ने बुधवार को आराधना के पति दिलीप कुमार को गिरफ्तार करने के बाद किया। 

विज्ञापन
Wife murdered over lover affair strangulated with Bluetooth neckband married  year ago
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के हरिबल्लमपुर गांव की आराधना देवी (23) की हत्या ब्लूटूथ नेकबैंड से गला कसकर की गई थी। यह खुलासा चोलापुर थाने की पुलिस ने बुधवार को आराधना के पति दिलीप कुमार को गिरफ्तार करने के बाद किया। एक युवती से प्रेमप्रसंग के चक्कर में पति ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव निवासी दिलीप कुमार एक प्राइवेट बैंक में काम करता है। उसकी शादी राजातालाब क्षेत्र के बंगालीपुर निवासी लालमन की पुत्री आराधना देवी से 22 अप्रैल 2022 को हुई थी। आराधना के भाई योगेंद्र राजभर ने पुलिस को बताया कि बीते 14 अक्तूबर की शाम उसे बहन के बीमार होने और फिर कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन


योगेंद्र ने बहन के पति और ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। चोलापुर थानाध्यक्ष परमहंस गुप्ता ने बताया कि विवाहिता के गले पर निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है। इस आधार पर उसके पति दिलीप कुमार को पकड़ कर पूछताछ शुरू की गई तो वारदात की गुत्थी सुलझती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के दिन और उससे पहले पत्नी के साथ की थी मारपीट

आरोपी दिलीप कुमार ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2015-16 में कौशल विकास मिशन का कोर्स करता था। उसी दौरान चमरहां बाजार क्षेत्र की एक युवती से उसकी जान-पहचान हुई तो बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों के बीच करीबी बढ़ती चली गई। अप्रैल 2022 में उसकी शादी हो गई। इसके बावजूद उस युवती से मुलाकात का सिलसिला नहीं रुका।

इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई थी। पत्नी लगातार विरोध करती थी और इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। 13 अक्तूबर को रात भी उसी युवती को लेकर पत्नी से मारपीट हुई थी। इससे आजिज आकर उसने पत्नी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

14 अक्तूबर की दोपहर पत्नी से फिर झगड़ा हुआ और वह किचन में गई। उसी दौरान वह उसके पीछे गया और ब्लूटूथ नेकबैंड से उसका गला कसकर दबा दिया। जब उसे यकीन हो गया कि पत्नी की मौत हो गई है तो वापस अपने कमरे में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed