फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife hangs and end his life, husband in custody in varanasi

यूपीः पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते में पैसे ने डाल दी दरार

Thu, 30 Jan 2020 12:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 30 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wife hangs and end his life, husband in custody in varanasi
sucide

काजीसराय गांव में पति से विवाद के बाद बुधवार को पत्नी साड़ी के फंदे के सहारे झूल गई। विवाहिता के मायके वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

मिर्जामुराद थाने के पूरे गांव की सुनीता (25 वर्ष) की शादी चार वर्ष पहले काजीसराय गांव निवासी सभाजीत पटेल के साथ हुई थी। दोनों की एक बच्ची है। परिजनों के अनुसार बीते एक हफ्ते से पति और पत्नी के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति काम पर चला गया। वहीं, ससुर सब्जी मंडी और सास खेत चली गई। इसके बाद सुनीता ने अपने पिता बलिराम पटेल को फोन किया और फंदे पर झूल गई।

विज्ञापन

दोपहर में किसी काम से पड़ोस की बच्ची सुनीता के घर आई तो देखी कि वह फंदे से लटकी हुई है और उसकी बेटी जमीन पर बैठ कर रो रही है। बच्ची की शोर से ग्रामीण इकट्ठा हुए और सूचना पुलिस को दी गई। सुनीता के पिता की तहरीर के आधार पर बड़ागांव थाने में सभाजीत और उसके मां-बाप के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed