{"_id":"61783bc6d4fd3a79e14679d5","slug":"wife-got-angry-after-seeing-husband-in-girlfriend-sieve","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर प्रेमिका की चलनी में पति का दीदार देख आग बबूला हुई पत्नी, प्रेमिका को जमकर पीटा और पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर प्रेमिका की चलनी में पति का दीदार देख आग बबूला हुई पत्नी, प्रेमिका को जमकर पीटा और पहुंची थाने
Tue, 26 Oct 2021 11:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:02 PM IST
सार
पत्नी निर्जला व्रत रखकर पति का इंतजार कर रही थी। इसी समय किसी ने बताया कि उसका पति पड़ोसन की छत पर दिखायी दे रहा है। इतना सुनते ही पत्नी आग बबूला हो गई।
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के नंदगंज के थाना क्षेत्र के एक युवक को करवा चौथ के दिन पड़ोसन को चलनी में मुंह दिखाना महंगा पड़ा। गुस्साई पत्नी ने पति और प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी। पत्नी निर्जला व्रत रखी थी। वह पति का इंतजार कर रही थी काफी देर तक जब वह नहीं अाया तो उदास घर के छत पर बैठी थी।
विज्ञापन
इसी समय किसी ने बताया कि उसका पति पड़ोसन की छत पर दिखायी दे रहा है। इतना सुनते ही पत्नी आग बबूला हो गई और अपनी सास व अन्य परिजनों के साथ पड़ोसन के घर जा धमकी। उस समय पति को उसकी प्रेमिका चलनी से देख रही थी।
विज्ञापन
उसी दौरान पत्नी ने प्रेमिका को जमकर पीटा। यह देख पति मौके से फरार हो गया। पत्नी ने थाना में पति के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस पति को पकड़कर थाने ले आई। इस संबंध में एस ओ सत्येंद्र राय ने बताया कि मामले में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन