फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wife filed case of dowry harassment domestic violence and maintenance against husband and in-laws in varanasi

Varanasi News: तीन तलाक का मामला कोर्ट में फिर भी कर ली दूसरी शादी, पत्नी ने पति के खिलाफ कराया मुकदमा

Mon, 29 Sep 2025 05:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Sep 2025 05:24 PM IST
सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में एक पत्नी ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाला गया है। 

विज्ञापन
wife filed case of dowry harassment domestic violence and maintenance against husband and in-laws in varanasi
मुकदमा दर्ज। - फोटो : एआई चित्र।

विस्तार

वाराणसी में पक्की बाजार, पहाड़पुर निवासी नेहा खानम ने कैंट थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसका निकाह एक नवंबर 2022 को चंदौली के मुगलसराय के मुस्लिम महाल निवासी मोहम्मद आरिफ खान से हुआ था। 

विज्ञापन


विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि 27 नवंबर 2022 को मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही हैं। नेहा ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया हुआ है। इसी मामले की सुनवाई के लिए वह 8 अगस्त को अदालत पहुंची थी। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब वह न्यायालय कक्ष के बाहर मुकदमे की पुकार का इंतजार कर रही थीं, तभी पति आरिफ वहां पहुंचा और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर उसने तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म करने की बात कही, जबकि यह गैरकानूनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: लेले अइहा सेंट गमकऊआ राजा जी... रामलीला के मंच पर अश्लील नृत्य, वायरल हुआ वीडियो

नेहा ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने चंदौली की एक अन्य युवती से दूसरी शादी कर ली है। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होगा उसपर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जल्द से जल्द कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed