फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife commits suicide by jumping into drain after dispute with husband in Chandauli

चंदौली: नागदेवता को दूध लावा चढ़ाने के बाद पति से विवाद, पत्नी ने नाले में कूदकर दे दी जान

Fri, 13 Aug 2021 09:26 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Fri, 13 Aug 2021 09:26 PM IST
सार

चकरघट्टा क्षेत्र के बैरगाढ़ गांव की घटना है। विवाहिता का मायका सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में है। तीन माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। 
 

विज्ञापन
Wife commits suicide by jumping into drain after dispute with husband in Chandauli
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंदौली में पति से विवाद के बाद पत्नी ने नाले में कूदकर जान दे दी। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बैरगाढ़ गांव में नागपंचमी की सुबह नागदेवता को दूध लावा चढ़ाने के बाद पति से बहस हुई। इसके बाद पत्नी ने घर से थोड़ी दूर स्थित नाले में कूदकर जान दे दी। मृतका का मायका सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में है। तीन माह पहले उनकी शादी हुई थी। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह निशोक मौर्य की पत्नी उषा मौर्या ने नागदेवता के चित्र पर दूध और लावा चढ़ाया। इसके बाद किसी बात को लेकर निशोक और उषा में विवाद हो गया। दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि उषा मौर्या (20) शाम करीब छह बजे गांव के बाहर नउवानार बंधी के नाले में कूद गई। आनन फानन परिजन और ग्रामीण उषा को पानी से बाहर निकाले। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब उसे निकाला गया तो कुछ देर तक सांस चल रही थी। एंबुलेंस की मदद से उषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उषा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चकरघट्टा थाना पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना पर जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके से लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ही मायका और ससुराल पक्ष के लोगों में बहस शुरू हो गई। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उषा ने जान दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चकरघट्टा थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडे ने बताया कि विवाहिता की नाले में डूबने से मौत की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed