फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Why are boat operators opposing water taxis in varanasi ACP assured to hold meeting in two days

Varanasi: वाटर टैक्सी का विरोध क्यों कर रहे हैं नाव संचालक? एसीपी ने दो दिन में बैठक करने का दिया आश्वासन

Wed, 12 Jul 2023 04:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Jul 2023 04:18 PM IST
सार

वाराणसी में जल्द ही नमोघाट और अस्सी घाट के बीच वाटर टैक्सी का संचालन शुरू होने जा रहा है। नाव संचालक वाटर टैक्सी का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को नाविक समाज ने नौका संचालन बंद कर दशाश्वमेध घाट पर धरना दिया।

विज्ञापन
Why are boat operators opposing water taxis in varanasi ACP assured to hold  meeting in two days
वाराणसी में नाविकों की हड़ताल से ठप रहा नौका संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में नाविक समाज ने गंगा में वाटर टैक्सी संचालन के विरोध में गुरुवार को नौका संचालन बंद कर दशाश्वमेध घाट पर धरना दिया। जानकारी पर पहुंचे एसीपी अवधेश पांडेय ने दो दिन में निगम प्रशासन के साथ बैठक कर समाधान ढूंढने का आश्वासन दिया तो नाविकों ने धरना खत्म किया। वहीं, वाटर टैक्सी संचालन के विरोध में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नौका संचालन ठप रहा।

विज्ञापन


प्रमोद मांझी ने कहा कि वाटर टैक्सी का संचालन कर नाविकों की आत्मनिर्भरता को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि नाविकों से न तो बातचीत की, न समस्या जानी और वाटर टैक्सी चलाने की तैयारी की जा रही है। नाविक समाज आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  'मैं वचन देती हूं कि पति को धोखा नहीं दूंगी'...सोशल मीडिया पर घूम रहा शादी का शपथ पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश निषाद ने कहा कि वाटर टैक्सी का संचालन होने पर नाविक समाज के लोग बेरोजगार हो जाएंगे। धरने में राकेश निषाद, पृथ्वीनाथ, शंभु, प्रदीप, मनीष आदि मौजूद रहे। वहीं, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि नाविकों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और बैठक कराकर इसका निदान किया जाएगा।

नौका संचालन बंद होने से पर्यटक हुए मायूस

नावें नहीं चलने से पर्यटक मायूस दिखे। छपरा से परिजनों के साथ आए राकेश ने बताया कि वे नौका विहार करते हुए काशी के अलौकिक घाटों का सुंदरता देखना चाहते थे, लेकिन नाव संचालन बंद होने से लौटना पड़ रहा है। कोलकाता से आईं जयता मुखर्जी ने बताया कि नाव में बैठकर घाटों की आभा निहारने की इच्छा नाव संचालन बंद होने की वजह से अधूरी रह गई। क्रूज की बुकिंग 15 जुलाई तक फुल है। अब नौका विहार करने के लिए एक दिन और रुकना पड़ेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed