{"_id":"589b6b9b4f1c1b945237a972","slug":"which-makaan-blast-in-pitarkunda-braking-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"पितरकुंडा के जिस मकान में हुआ था बलास्ट उसे ढहाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पितरकुंडा के जिस मकान में हुआ था बलास्ट उसे ढहाने का काम शुरू
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर ढहाया जा रहा मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने पितरकुंडा क्षेत्र के हबीबपुरा में बम बनाते समय जिस मकान में विस्फोट हुआ था, बुधवार को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर उसे ढहाने का काम शुरू हो गया है।
नगर निगम की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मजदूरों को लगाकर उसे गिराने का काम तेज कर दिया है। एक सप्ताह में तीन मंजिले मकान को जमींदोज कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी का निर्देश मिलने पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर और पुलिस की देखरेख में मकान ढहाने का काम शुरू हुआ। इससे पहले फायर बिग्रेड से पानी का छिड़काव किया गया।
इस दौरान एहतियात के तौर पर अगल-बगल के मकानों को खाली करा दिया गया।
पितरकुंडा क्षेत्र के हबीबपुरा में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के महानगर सचिव शकील अहमद का मकान था। इसी मकान में बम बनाते समय विस्फोट हो गया था। हादसे में छह लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद पूरा मकान हिल गया था। सुरक्षा के लिहाज से घर को तभी से खाली करा दिया गया था। घटना के बाद भी दो बार धमाका और बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।