{"_id":"695c06f464d7aa59b5007294","slug":"whenever-hindu-society-became-weak-or-divided-it-suffered-setbacks-varanasi-news-c-313-1-svns1007-145075-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जब-जब हिंदू समाज कमजोर हुआ या बंटा, तब-तब आघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जब-जब हिंदू समाज कमजोर हुआ या बंटा, तब-तब आघात
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के बेदौली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलनों की शृंखला में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता जिला सह कार्यवाह विपिन सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब हिंदू समाज कमजोर हुआ या बंटा, तब-तब राष्ट्र की सीमाओं को क्षति पहुंची और देश का विभाजन हुआ। राष्ट्र को आघात पहुंचा। उन्होंने राष्ट्र की अखंडता और मजबूती के लिए हिंदू एकता को अनिवार्य बताया।
खंड विस्तारक संपूर्णानंद उपाध्याय ने कहा कि हिंदू कोई सीमित पंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है। संचालन करते हुए खंड कार्यवाह राघवेंद्र ने आध्यात्मिक उदाहरणों के माध्यम से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन
सम्मेलन में आयोजक व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र राय ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंदन मास्टर ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोशन कुशवाहा, वीरेंद्र आदि रहे। संवाद