फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When will Phulwaria Fourlane of varanasi mad deadline increase for the fifth time

Varanasi: फुलवरिया फोरलेन कब बनेगा? पांचवीं बार बढ़ सकती है मियाद, मुख्य सचिव बोले- सितंबर में पूरा करें काम

Mon, 28 Aug 2023 11:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 11:10 AM IST
सार

प्रदेश के मुख्य सचिव ने रविवार को वाराणसी में विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले सुबह साढ़े आठ बजे फुलवरिया फोरलेन पहुंचे। निर्माण कार्य देखा और कार्यदायी सस्था सेतु निगम के अधिकारियों से बात की। 

विज्ञापन
When will Phulwaria Fourlane of varanasi mad deadline increase for the fifth time
वाराणसी के फुलवरिया फोरलेन का मुख्य सचिव दुर्गाशंकर ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर ने रविवार को दूसरी बार वाराणसी के फुलवरिया फोरलेन का निरीक्षण किया। देरी पर नाराजगी जताई और सितंबर तक फोरलेन का निर्माण पूरा कराने की हिदायत भी दी, लेकिन निर्माण सितंबर में ही पूरा होगा, यह दावे के साथ कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अफसर ही नहीं बता पा रहे हैं। परियोजना प्रबंधक कह रहे हैं कि काम पूरा होने में करीब डेढ़ महीने लगेंगे। इसका मतलब है कि फोरलेन निर्माण की अवधि पांचवीं बार बढ़ सकती है। 30 सितंबर के बजाय काम अक्तूबर में हो सकता है। इससे पहले निर्माण की अवधि चार बार बढ़ चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य सचिव ने रविवार को विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले सुबह साढ़े आठ बजे फुलवरिया फोरलेन पहुंचे। निर्माण कार्य देखा और कार्यदायी सस्था सेतु निगम के अधिकारियों से बात की। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्य पहले ही देर हो चुका है। सितंबर तक हर हाल में काम पूरा कराया जाए।
विज्ञापन


अधूरे कार्य की वजह से ही लोकार्पण नहीं हो पा रहा है। एक लेन चालू हो चुकी है। दूसरे लेन का काम अब भी चल रहा है। इस बीच सेतु निगम के अधिकारियों ने मुख्य सचिव से कुछ क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण की दिक्कत बताई। मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को अड़चन दूर कराने की जिम्मेदारी दी है। यह फोरलेन 5.3 किलोमीटर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री भी कर चुके हैं निरीक्षण

When will Phulwaria Fourlane of varanasi mad deadline increase for the fifth time
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने फुलवरिया फोरलेन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

फुलवरिया फोरलेन के निर्माण में देरी पर शासन भी चिंतित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फोरलेन का निरीक्षण कर चुके हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद दो बार निरीक्षण करके जा चुके हैं। मुख्य सचिव के साथ ही अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव तक आ चुके हैं, फिर भी निर्माण की गति जस की तस है। 
फोरलेन की एक लेन चालू कर दी गई है। चार नंबर रेलवे क्राॅसिंग के पास डाउन रैंप की तरफ काम बाकी है। रिटेनिंग वाॅल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे पूरा करने में डेढ़ माह और लगेंगे। - एसके निरंजन परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

ऐसे बढ़ी मियाद

  • - अप्रैल 2018 से निर्माण कार्य शुरू हुआ।
  • - दिसंबर 2021 तक पूरा कराने का लक्ष्य था, जो नहीं हुआ।
  • - दिसंबर 2022 तक निर्माण की समयसीमा बढ़ाई गई।
  • - मार्च 2023 तक समय दिया गया।
  • - अब सितंबर 2023 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

फोरलेन निर्माण की लागत

  • 34.65 करोड़: वरुणा नदी पर निर्माण
  • 62.21 करोड़: रेलवे क्राॅसिंग पांच पर आरओबी निर्माण
  • 88.46 करोड़: रेलवे क्राॅसिंग चार पर आरओबी निर्माण

ये होंगे फायदे
  • फोरलेन की एक लेन चालू होने के साथ ही लहरतारा से कचहरी की दूरी कम हो गई है। जो दूरी 30 से 45 मिनट में पूरी होती थी, वह अब पांच से दस मिनट में पूरी हो रही है।
  • दोनों लेन चालू होने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट जाना आसान हो जाएगा। लहरतारा या फिर बौलिया से फोरलेन पर चढ़कर वाहन से शिवपुर दस से पंद्रह मिनट में पहुंचा जा सकेगा। अभी 45 से 55 मिनट लगते हैं।
  • यह फोरलेन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ेगा। इसके सहारे भोजूवीर, शिवपुर, कचहरी सहित अन्य क्षेत्रों में जाना आसान हो जाएगा। अभी तक लहरतारा से कैंट, अंधरापुल, नदेसर, वरुणापुल व चौकाघाट से भी जाना पड़ता है।

मार्च 2004 तक पूरा होगा रोपवे के टॉवर स्टेशन का निर्माण

मुख्य सचिव भारत माता मंदिर गए और रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य देखा। उन्होंने कहा कि परियोजना की प्रगति में पूरी सतर्कता बरतते हुए तेजी लाएं। प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से मुख्य सचिव को बताया गया कि मार्च 2024 तक कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा के टाॅवर स्टेशन का निर्माण पूरा हो जाएगा। यह परियोजना मई 2025 तक पूरी करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed