फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ... when the Prime Minister Modi said, have come with Tiffin

पीएम मोदी बोले, मैं अपना टिफिन साथ लेकर आया हूं

Thu, 22 Dec 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 22 Dec 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
 ... when the Prime Minister Modi said, have come with Tiffin
डीरेका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रधानमंत्री बनने के बाद नौवीं बार वाराणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे सामने जो केशरिया समंदर है, वही मेरी, पार्टी की और राष्ट्र की ताकत है। भाजपा में हर साल करोडों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसा कहीं और नहीं होता। यही वजह है कि भाजपा सरकार प्रदेशों में सफल होती है।

इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को दोपहर के खाने के लिए टिफिन घर से लाने को कहा गया था। कार्यकर्ताओं को टिफिन के साथ पीएम मोदी बोले कि मैं भी एक आम कार्यकर्ता हूं और अपना टिफिन घर से लेकर आया हूं।

विज्ञापन

 

पीएम का डीरेका मैदान पर आज 26 हजार कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने सांसद को खुद के बीच पाकर उत्साह से लबरेज पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव और हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा में सदस्यता के लिए फीस सबसे ज्यादा है। फिर हमसे लोग जुड़ रहे हैं। यह पार्टी का संस्कार है। यह परिवार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर चुन
-चुनकर हिसाब लिया। न तो कहीं तस्वीर छपी और न वीडियो जारी हुआ । लेकिन सेना और पूरे देश में जोश उमड़ा। पीएम ने कहा क‌ि सेना मेरा परिवार है। त्योहार मैं उनके साथ मनाता हूं। फौजी एक और सर्जिकल स्ट्राइक चाहते हैं। एक रिटायर होने जा रहे सैनिक मुझसे कहा था।

 

'कालेधन के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई '

 ... when the Prime Minister Modi said, have come with Tiffin
डीरेका मैदान में बैठे पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कालाधन के मुद़दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही दिन कालेधन का पता लगाने के लिए एसआईटी बनाई थी । उसी समय कालाधन रखने वालों को सावधान हो जाना चाहिए था। कहा कि कालेधन पर विजय तभी मिलेगी जब जनता बेईमानों के खिलाफ हो। पूरा देश देख रहा है कि कालेधन को लेकर लोगों में कितना गुस्सा है।

 

नोटबंदी पर पीएम मोदी ने कहा कि अपने पैसे के लिए लोग लाइन में लगे हैं लेकिन वो कहते हैं कि मोदी अच्छा कर रहे हैं। चारों तरफ हवा थी कि नोटबंदी के बाद मोदी खत्म। विपक्षी बड़े खुश थे लेकिन चंडीगढ़ नगर निगम के परिणाम ने उनको आईना दिखा दिया। अब विपक्षी दलों की बोलती बंद हो गई है।

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि कालेधन के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। सरकार न झुकने वाली है और न झिझकने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब लोगों को समझ में आ रहा है कि सरकार ने जनधन खाता क्यों खुलवाया था।

प्रधानमंत्री ने अंत में कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी को बचाना और बनाना है
, यही संकल्प लेकर यहां से जाना होगा। पार्टी के 17 मंडलों से डीरेका पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए 26 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed