फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wheat procurement in Purvanchal Mirzapur tops, Mau second Varanasi sixth procurement done till 15 June

UP: पूर्वांचल में गेहूं खरीद...मिर्जापुर अव्वल, मऊ दूसरे पर, छठवें स्थान पर रहा वाराणसी; 15 जून तक हुई थी खरीद

Fri, 20 Jun 2025 09:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा हीरालाल चौरसिया, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
हीरालाल चौरसिया, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 09:08 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने यूपी में गेहूं खरीद का निर्देश दिया था। पूर्वांचल की तीन मंडल यानी वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ में भी गेहूं की खरीद की गई। खरीद में मिर्जापुर जिला अव्वल हुआ है। वहीं, दूसरे नंबर पर मऊ रहा।

विज्ञापन
Wheat procurement in Purvanchal Mirzapur tops, Mau second Varanasi sixth procurement done till 15 June
गेहूं खरीद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल में गेहूं खरीद में मिर्जापुर जिला और मंडल अव्वल रहा है। मऊ और आजमगढ़ दूसरे और तीसरे पर रहे। मगर, वाराणसी इस बार भी तमाम कवायद के बाद भी पिछड़ गया और 10 जिलों में छठवें पायदान पर रहा। संतकबीर नगर सबसे नीचे है। हालांकि कुछ जिले खरीद ज्यादा किए, मगर वह लक्ष्य से कम थे, इसलिए पिछड़ गए।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के आदेश पर पूर्वांचल के तीन मंडल वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर के 10 जिलों में भी गेहूं खरीद 17 मार्च से 15 जून तक हुई। मगर, कोई जिला तय लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया। केवल मिर्जापुर और मऊ ही 50 फीसदी के पार खरीद कर पाए। बाकी जिलों ने 40 और 30 फीसदी से कम खरीद की। 
विज्ञापन


मिर्जापुर मंडल के तीन जिले मिलकर वाराणसी के चार जिलों से चाढ़े चार हजार मीट्रिक टन और आजमगढ़ मंडल ने करीब दो हजार मीट्रिक टन अधिक खरीद की। हालांकि वाराणसी जिला पिछले तीन वर्षों की अपेक्षा तीन गुना खरीद की। बावजूद इसके लक्ष्य के आधे भी नहीं पहुंच पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आजमगढ़ मंडल में आजमगढ़ ने सबसे ज्यादा 12267.54 मीट्रिक टन और बलिया 9864.40 मीट्रिक टन खरीद की, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष कम होने से मऊ आगे रहा और 9175.93 मीट्रिक टन खरीद कर पूर्वांचल में दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि मिर्जापुर ने पूर्वांचल में सभी जिलों में सबसे ज्यादा 20886.78 मीट्रिक टन खरीद की। वहीं, प्रदेश में चित्रकूट मंडल 66 फीसदी और हमीरपुर जिला शत-प्रतिशत खरीद कर अव्वल रहा।

घर-घर की खरीद फिर भी नहीं बढ़े
वाराणसी के जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि जिले में 36 खरीद केंद्र बने थे। इसके अलावा मोबाइल खरीद के लिए 15 वाहन भी रखे गए थे। इसके जरिए घर-घर गेहूं की खरीद के लिए प्रयास किया गया। केंद्र प्रभारियों व लेखपालों को भी लक्ष्य देकर खरीद करवाई गई। किसानों के गेहूं बिक्री के सत्यापन की भी सीमा खत्म कर दी गई थी। जिले में नौ हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 1910.77 मीट्रिक टन खरीद हुई।

फ्लोर मील भी खरीद में बने रोड़े
बिक्री केंद्रों पर गेहूं खरीद कम होने के पीछे फ्लोर मीलें भी हैं, जो किसानों और व्यापारियों से गेंहू खरीद लिए। प्रदीप कुशवाहा ने बताया कि वाराणसी मंडल में 50 से अधिक फ्लोर मीलें हैं, जिनके यहां गेहूं की खपत होती है। चंदौली, गाजीपुर के सटे बिहार और सोनभद्र से मध्यप्रदेश के भी व्यापारी और फ्लोर मीले गेहूं किसानों के पास से उठा ले गए।

वर्जन
किसानों ने शुरू में गेहूं की बिक्री की। बाद में व्यापारियों ने उनके गेहूं को एमएसपी मूल्य से बढ़ाकर उनके गेहूं को उनके घर ही रोकवा दिया। कुछ किसानों ने खुद बिक्री नहीं किए, ताकि कुछ माह बाद गेहूं का मूल्य महंगा होने बिक्री करेंगे। - प्रदीप कुमार कुशवाहा, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी, वाराणसी मंडल

जिला खरीद (प्रतिशत में)
मिर्जापुर 58
मऊ 52
आजमगढ़ 34
जौनपुर 30
सोनभद्र 29
वाराणसी 21
बलिया 20.76
चंदौली 20.123
गाजीपुर 20.19
संतकबीर नगर 17.50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed