फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   whatsapp group identified in varanasi who make fake news for varanasi chaos

वाराणसी बवाल मामले में अफवाहें फैलाने वाले सात वाट्सएप ग्रुप चिह्नित, जल्द होगी गिरफ्तारी

Wed, 19 Jul 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 19 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
whatsapp group identified in varanasi who make fake news for varanasi chaos
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पीछे विवादित जमीन में स्थित टीनशेड (मड़ई) में तोड़फोड़ कर आग लगाने और फातमान मार्ग पर उपद्रव करने के मामले में पुलिस वाट्सएप पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जल्द बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन


ऐसे सात वाट्सएप ग्रुप और आठ वाट्सएप एकाउंट होल्डर चिह्नित कर लिए गए हैं। मोबाइल नंबर के आधार पर कुछ अन्य की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी धर्मस्थल की देखभाल करने वाले सज्जाद और उसके बेटे राजू को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस बीच, सिगरा क्षेत्र में माहौल पूरी तरह सामान्य हो गया है। 
विज्ञापन


रविवार की रात अफवाहों के बीच हुए इस उपद्रव और बवाल मामले में सिगरा थाने में 14 नामजद और 300 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे पहले ही दर्ज कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सिगरा थाना से लल्लापुरा, विद्यापीठ और फातमान मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए अब तक 37 आरोपियों को चिह्नित कर चुकी है। लल्लापुरा, पितरकुंडा और औरंगाबाद मुहल्ले में रहने वाले आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं।

पुलिस की दबिश जारी है। एहतियात के तौर पर सिगरा थाना और आसपास के इलाके में मंगलवार को भी फोर्स मुस्तैद नजर आई। साथ ही, विवादित जमीन पर भी पुलिस-पीएसी के जवान तैनात रहे।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वाट्सएप पर अफवाहें फैलाने वालों पर जल्द ही सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इलाके के वाट्सएप ग्रुपों से जुड़ें पुलिसकर्मी

whatsapp group identified in varanasi who make fake news for varanasi chaos
Whatsapp
वाराणसी जिले के सभी थानेदारों को सोशल मीडिया फ्रेंडली होने का निर्देश दिया गया है। फील्ड ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अपने-अपने इलाके के वाट्सएप ग्रुपों की टोह लेने का निर्देश महकमे के उच्चाधिकारियों ने दिया है। कहा है कि वाट्सएप ग्रुपों पर लगातार नजर रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह का तत्काल खंडन करें, साथ ही ऐसा करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed