फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   West Bengal woman arrested for smuggling foreign gold worth crore.

Varanasi News: 7.11 करोड़ रुपये के विदेशी सोने की तस्करी में पश्चिम बंगाल की महिला गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
West Bengal woman arrested for smuggling foreign gold worth crore.
7.11 करोड़ रुपये के विदेशी सोने की तस्करी में पश्चिम बंगाल की महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

- ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच बी-2 में कर रही थी सफर, कूचबिहार के रास्ते दिल्ली तक ले जाया जा रहा था सोना
- कमरबंध में काले कपड़े व अखबार में छिपाकर रखे थे सोने के 42 टुकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) वाराणसी की टीम ने बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से तस्करी कर लाया जा रहा 7.11 करोड़ रुपये का विदेशी सोना पकड़ा है। साथ ही तस्करी के आरोप में हुगली (पश्चिम बंगाल) निवासी मधु देवी वर्मा (44) को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 42 गोल्ड बार और 20 कट पीस बरामद किए गए हैं। महिला ने कमरबंध में काले कपड़े और अखबार में छिपाकर 42 सोने के टुकड़े रखे थे। विदेशी सोना बांग्लादेश सीमा से तस्करी कर लाया गया था। इसे कूचबिहार के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा था।
डीआरआई की टीम ने महिला को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सप्तम) कृष्ण कुमार की अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी मधु देवी वर्मा को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया। डीआरआई ने अदालत से आरोपी की रिमांड की मांग की थी। अभियोजन की ओर से सीजर मेमो, गिरफ्तारी मेमो, पंचनामा, तलाशी नोटिस और वैल्यूअर प्रपत्र समेत अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। अदालत ने दस्तावेजों के आधार पर न्यायिक अभिरक्षा मंजूर कर ली।
विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच बी-2 में यात्रा कर रही थी महिला
डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ आंचलिक कार्यालय से सूचना मिली थी कि बांग्लादेश सीमा के रास्ते तस्करी कर लाया गया विदेशी सोना कूचबिहार के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने डीडीयू स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी। महिला ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच बी-2 में यात्रा कर रही थी। बृहस्पतिवार की शाम डीआरआई की टीम ने सीमा शुल्क मंडल के कर्मचारियों और दो गवाहों की मौजूदगी में प्लेटफॉर्म नंबर सात पर घेराबंदी की। शाम करीब 5:30 बजे ट्रेन पहुंचते ही बी-2 कोच के सामने महिला को रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने की शुद्धता 99.5 प्रतिशत बताई गई, मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच होगी
अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने अपने पास सोना होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे सिगरा स्थित डीआरआई कार्यालय ले जाया गया। महिला अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। महिला के नीले पर्स, हैंडबैग और कमरबंध में काले कपड़े, अखबार में छिपाकर रखे गए सोने के टुकड़े बरामद किए गए। सोने की शुद्धता की जांच वाराणसी के पंजीकृत सराफा पारखी मेसर्स कन्हैया लाल मुकुंद लाल सर्राफ के विशेषज्ञ से कराई गई। सोने की शुद्धता 99.5 प्रतिशत बताई गई है। महिला के पास से एक वनप्लस-7 मोबाइल फोन मिला है जिसे साक्ष्य और फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया। तलाशी के दौरान महिला के पास से 19,200 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed