भदोही। सर्वोच्च न्यायालय से सपा नेता आजम खां और उनके पुत्र विधायक अब्दुल्लाह आजम को राहत मिलने की खबर से नगर के सपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नेताओं ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
कोर्ट का निर्णय आने के बाद सपा नेता पायल टाकीज तिराहे पर पहुंचे और कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। सभासद दानिश सिद्दीकी ने कहा कि हमारे नेता आजम खां निर्दोष हैं। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से उनकी रिहाई का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस मौके पर गुलाब राईन, शाहबाज खां, शाहबाबू खां, जफर आदिल, सैय्यद शम्स, हसन खां, डा.आसिफ सिद्दीकी, शान खां, शेखू खां, नौशाद खां, सऊद बेग, अरबाज खां, अभिषेक सेठ, सलमान सिद्दीकी, अली हसन राईन, नईम अशरफ, ओसामा अंसारी, टीपू सुल्तान, प्रणव सिंह, शंभू यादव, नाजिम सिद्दीकी, अमजद खां आदि रहे। संवाद