{"_id":"610446268ebc3e585446b3e8","slug":"weekend-lockdown-now-shops-will-open-on-saturday-closed-on-monday-as-per-convenience","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी: अब शनिवार को खुलेंगी दुकानें, सोमवार को सहूलियत के अनुसार रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी: अब शनिवार को खुलेंगी दुकानें, सोमवार को सहूलियत के अनुसार रहेंगी बंद
Sat, 31 Jul 2021 12:05 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:05 AM IST
सार
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सावन के सोमवार को होने वाली भीड़ के चलते फैसला लिया। नई निर्देशानुसार अब सातों दिन गंगा में नावों का संचालन होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने आदेश दिया है कि सप्ताहिक बंदी पर शनिवार को दुकानें खुलेंगी जबकि सोमवार को बंद रहेंगी। नाव का संचालन अब सातों दिन होगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में सावन के सोमवार को बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्थानों पर बाजार और दुकानें बंद रखी जाती हैं। इसके चलते दुकानें व बाजार सप्ताह में तीन दिन बंद रहते हैं। इसे देखते हुए सोमवार के बदले सावन के प्रत्येक शनिवार को बाजार और दुकानें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
पूरे जिले में पुलिस और व्यापारी आपसी सहमति से जिन स्थानों पर सावन के सोमवार को आवश्यक होगा, वहां बाजार और दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रखी जाएंगी। यही नहीं शनिवार और रविवार को नौका संचालन की अनुमति दी गई है। अब सप्ताह में सात दिनों दिन नौका संचालन होगा।
विज्ञापन