फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wedding Season Five thousand marriages in 30 days earning 1500 crore in Varanasi

Wedding Season: 30 दिन में शादी पर खर्च हो गए 1500 करोड़ रुपये, जानें- किसको हुआ ज्यादा मुनाफा

Sat, 07 Dec 2024 04:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 07 Dec 2024 04:14 PM IST
सार

इस बार लगन में जमकर कारोबार हुआ। शादी के सीजन में पिछले 30 दिन में पांच हजार शादियों में 1500 करोड़ का कारोबार हुआ। हल्दी, मेंहदी, शादी, रिसेप्शन, इंगेजमेंट में अलग-अलग पोशाक चल रहा है। ऐसे में कपड़ों पर काफी खर्च होते हैं। 

विज्ञापन
Wedding Season Five thousand marriages in 30 days earning 1500 crore in Varanasi
शादी का मंडप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहालग से वेडिंग कारोबार की बल्ले-बल्ले है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पिछले 30 दिन में पांच हजार शादियों में 1500 करोड़ का कारोबार हुआ। मैरिज लॉन, होटल-बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग, ट्रवेल्स, ऑटोमोबाइल्स, फर्नीचर, सराफा, रेडिमेड कपड़े और साड़ी से लेकर इवेंट तक के बाजार में खूब धनवर्षा हुई। मई-जून में कम लग्न से ठंडे पड़े कारोबार में नवंबर-दिसंबर की लग्न ने जान डाल दी।

विज्ञापन


12 नवंबर से शुरू हुआ वैवाहिक सीजन 
12 नवंबर से ही वैवाहिक सीजन शुरू है। शुभ मुहूर्त 14 दिसंबर तक है। इस बीच पिछले एक माह से शहर के मैरिज लॉन, बैंक्वेंट हॉल और बड़े होटलों और ग्रामीण क्षेत्रों में शादियां चल रही हैं। लगभग पांच हजार शादियां इस लग्न में हैं। कारोबारियों के अनुसार सहालग में 1500 करोड़ का कारोबार हुआ। 
विज्ञापन


महानगर उद्योग व्यापार समिति के संरक्षक और कपड़ा कारोबारी श्रीनारायण खेमका ने बताया कि शादियों का ट्रेंड बदलता जा रहा है। हल्दी, मेंहदी, शादी, रिसेप्शन, इंगेजमेंट में अलग-अलग पोशाक चल रहा है। औसतन मध्यम वर्गीय परिवार में कम से कम चार से पांच लाख रुपये सिर्फ कपड़ों पर खर्च होते हैं। इस बार के लग्न में सिर्फ वाराणसी में 500 करोड़ रुपये का कारोबार रेडिमेड कपड़ों और साड़ियों का हुआ है। कुछ ऐसे भी शहर में शोरूम है, जिनकी एक दिन की बिक्री आठ से 10 लाख रुपये की हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी मैरिज व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने बताया कि जिले भर में 800 मैरिज लॉन और 200 बैंक्वेट हाॅल, 1000 से अधिक छोटे-बड़े होटल हैं। इस लग्न में सभी के यहां बुकिंग बहुत अच्छी है। औसतन एक लॉन दो लाख रुपये में बुक होते हैं। 70 फीसदी लॉन दो लाख रुपये के अंदर में बुक होते हैं। इस आधार पर देखें तो 5000 शादियों में सिर्फ लॉन, होटल और बैंक्वेट हाल वालों ने 100 करोड़ का कारोबार किया।

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि मध्यम वर्गीय परिवार की एक शादी में कम से कम वर-वधु दोनों का मिलाकर 10 लाख रुपये आभूषण पर खर्च होते हैं। पांच हजार शादियों के आधार पर देखें तो 500 करोड़ का सराफा कारोबार हुआ।

200 करोड़ की बिकी चार पहिया और दुपहिया

वाराणसी ऑटो मोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि 1500 कार और 5000 दुपहिया वाहनों की बिक्री से 200 करोड़ का कारोबार हुआ। चार पहिया से 150 करोड़ और दुपहिया वाहनों की बिक्री 50 करोड़ की हुई है। वाराणसी फर्नीचर एंड फिनिशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि एक शादी में कम से कम दो लाख रुपये की फर्नीचर की बिक्री होती है। इस एक माह में 10 करोड़ का कारोबार सिर्फ फर्नीचर बाजार में हुआ है।
 
200 करोड़ का कारोबार सिर्फ कैटरिंग में हुआ
कैटरिंग कारोबारी शरद श्रीवास्तव ने बताया कि अब खानपान के ट्रेंड में भी बहुत बदलाव है। स्टार्टर के अलावा भोजन पर काफी पैसे खर्च किए जा रहे हैं। 500 अतिथियों की शादी में कम से कम पांच लाख रुपये खर्च होते हैं। इसमें कुकिंग और सामान जुड़ा रहता है। व्यंजनों के आधार पर खर्चे बढ़ते जाते हैं। इस लग्न में लगभग 200 करोड़ का कारोबार सिर्फ कैटरिंग में हुआ है। इवेंट कारोबारी प्रेम ने बताया कि ब्राइडल इंट्री समेत वेडिंग और फ्री वेडिंग शूट, रिसेप्शन, इंगेजमेंट लेकर एक शादी में कम से कम 80 हजार खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed