फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wedding Chaos Over Love Affair Wedding Guests Pelt Police Stones Bride and Groom Flee in azamgarh

प्रेम प्रसंग को लेकर शादी में बवाल: बरातियों ने पुलिस पर किया पथराव, दूल्हा-दुल्हन भागे; प्रेमिका का हंगामा

Sat, 23 May 2026 11:28 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 11:28 AM IST
सार

Azamgarh News: शादी समारोह के दौरान एक युवती पुलिस के साथ पहुंची और दूल्हे पर प्रेम संबंध का दावा करते हुए शादी रुकवाने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक दूल्हा पक्ष निकल चुका था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Wedding Chaos Over Love Affair Wedding Guests Pelt Police Stones Bride and Groom Flee in azamgarh
शादी में मचा बवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कौतुक हरिजन बस्ती में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब एक युवती पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे पर पहले से प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए शादी रुकवाने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मौके पर अफरा-तफरी, पथराव तथा भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, पटवध कौतुक हरिजन बस्ती निवासी गुद्दुर की पुत्री की शादी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल गांव निवासी बृजेश कुमार के साथ तय थी। शुक्रवार की शाम बारात पूरे धूमधाम के साथ लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा सहित कई वैवाहिक रस्में चल रही थीं और परिवार के लोग खुशी के माहौल में विवाह कार्यक्रम में व्यस्त थे।
विज्ञापन


इसी दौरान थाना रौनापार क्षेत्र के बगही गांव की एक युवती डायल 112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। युवती ने दावा किया कि उसका दूल्हे बृजेश के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध है और शादी उसी से होनी चाहिए। युवती के आरोप के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर कुछ बरातियों ने डायल 112 पुलिस और युवती पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस किसी तरह युवती को लेकर वहां से निकल गई और घटना की सूचना बिलरियागंज थाने को दी। 

सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दूल्हा पक्ष वहां से फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन सिंदूरदान की रस्म पूरी करने के बाद बारातियों के साथ मौके से निकल गए। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद लड़की पक्ष सदमे में है। परिजनों का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले ही दोनों की शादी तय हो चुकी थी और दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। दूल्हा विदेश में रहता था और छुट्टी लेकर घर आया था। परिवारों की सहमति से 22 मई को विवाह की तारीख निर्धारित की गई थी।

घटना की होगी जांच

लड़की पक्ष का आरोप है कि वही युवती तीन दिन पहले भी उनके घर पहुंची थी और शादी रुकवाने की धमकी देकर गई थी। इसकी जानकारी लड़के पक्ष को भी दी गई थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह की समस्या न होने का भरोसा दिलाया था।

अचानक हुए इस विवाद के कारण शादी में किए गए भोजन, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं में भारी नुकसान हुआ। खुशी का माहौल कुछ ही देर में तनाव और मायूसी में बदल गया। घटना के सदमे से लड़की पक्ष की एक महिला और एक युवती की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बतया कि घटना की जानकारी है। पथराव जैसी कोई बात नहीं है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed