फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weavers will get machine for 40 thousand Banarasi sarees will be designed quickly through jacquard machine

बुनकरों को 40 हजार में मिलेगी मशीन: पेन ड्राइव के जरिए फटाफट डिजाइन होंगी बनारसी साड़ियां, सरकार से मिलेगी मदद

Thu, 18 Aug 2022 04:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 18 Aug 2022 04:51 PM IST
सार

बुनकर सेवा केंद्र की ओर से बुनकरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक जकार्ड मशीन लगाएं जाएंगे। इस जकार्ड के जरिए बुनकर कम समय में ज्यादा से ज्यादा साड़ियों को डिजाइन कर सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक जकार्ड में लगे मशीन में पेन ड्राइव के जरिए डिजाइन को सीधे हथकरघा से साड़ियों पर उकेरा जा सकेगा। 
 

विज्ञापन
Weavers will get machine for 40 thousand Banarasi sarees will be designed quickly through jacquard machine
इलेक्ट्रिक जकार्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथकरघा बुनकर अब इलेक्ट्रिक जकार्ड से साड़ियों पर डिजाइन उकेर सकेंगे। इसके लिए बुनकर सेवा केंद्र की ओर से बुनकरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक जकार्ड मशीन लगाएं जाएंगे। इस जकार्ड के जरिए बुनकर कम समय में ज्यादा से ज्यादा साड़ियों को डिजाइन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले बुनकरों को डिजाइन के बाद कार्ड पंचिंग का काम करना पड़ता था जिसमें एक हफ्ते तक का समय लगता था। लेकिन इस मशीन की मदद से इस पूरे झंझट से बुनकरों को मुक्ति मिल जाएगी। इस मशीन में लगी मोटर से बुनकरों को बुनाई के वक्त कम मेहनत करनी पड़ेगी। इससे उनके काम की क्षमता भी बढ़ेगी। अधिक से अधिक बनारसी साड़ियों की बुनाई कर सकेंगे।  इलेक्ट्रॉनिक जकार्ड में लगे मशीन में पेन ड्राइव के जरिए डिजाइन को सीधे हथकरघा से साड़ियों पर उकेरा जा सकेगा। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार देगी 2 लाख 70 हजार की सब्सिडी

वाराणसी बुनकर सेवा केंद्र के उपनिदेशक संदीप पु. ठुबरीकर ने बताया कि एक इलेक्ट्रॉनिक जकार्ड मशीन की कीमत तीन लाख 10 हजार रुपए है। केंद्र सरकार दो लाख 70 हजार रुपए की सब्सिडी देगी। वहीं बुनकरों को मशीन को 40 हजार रूपए देने होंगे। इससे बुनकरों को काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 इलेक्ट्रॉनिक जकार्ड लगने की मिली स्वीकृति
उन्होंने बताया कि विकास आयुक्त हथकरघा कार्यालय (केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय) की ओर से 15 इलेक्ट्रॉनिक जकार्ड लगाने की मंजूरी मिल गई है। ये 15 जकार्ड रामनगर, गंगापुर एवं छोलापुर में लगाए जाएंगे। इसके ट्रायल के लिए  रामनगर के सेमरा में एक जकार्ड लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस जकार्ड के लिए अभी तक 100 नए आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों को सत्यापन के लिए चयन समिति को भेजा जाएगा। उसमें से प्रात्र पाए गए बुनकरों की सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed