फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weavers bunkar protest and strike against for stoped subsidy on electricity in varanasi

वाराणसी: आदर्श ग्राम में बुनकरों का मुर्री बंद कर प्रदर्शन, पीएम-सीएम तक बात पहुंचाने के लिए करेंगे तहसील का घेराव

Tue, 20 Oct 2020 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Oct 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Weavers bunkar protest and strike against for stoped subsidy on electricity in varanasi
बुनकरों का विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री आदर्श नागेपुर में क्षेत्र के सैकड़ों बुनकरों ने फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। नागेपुर के नंदघर के सामने नागेपुर, बेनीपुर, हरसोस, जलालपुर, जंसा, महमहदपुर, कुण्डरिया, गनेशपुर, कल्लीपुर, मेहदीगंज गांवों से आए सैकड़ों बुनकरों ने सभा की।

विज्ञापन

आक्रोशित बुनकरों ने कहा कि अभी तक हमें बिजली की पुरानी व्यवस्था 2006 के बिजली विभाग के अधिनियम के अनुसार एक पावरलूम पर प्रतिमाह 70-75 रुपये बिजली का बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन सरकार ने नए नियम बनाकर इस व्यवस्था को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन



नई व्यवस्था के लागू होने के बाद बुनकरों को अब हर महीने का 1500-1600 रुपये बिजली का बिल देना पड़ेगा। जोकि फिलहाल उनके बस की बात नहीं है। बुनकरों ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से पैदा हुए आर्थिक संकट के कारण बुनकर पहले ही भुखमरी की कगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुनकरों के सामने पेट पालने के लिए घर के जरूरी सामान और पॉवरलूम को कबाड़ के भाव बेचने जैसी नौबत आ गई है। ऐसे में बढ़ी हुई बिजली की दरें बुनकर समाज की आर्थिक स्थिति और बदहाल कर देंगी। महामारी की मार झेल रहे बुनकरों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सरकार से गुहार लगाई है।

सभा में बुनकरों ने तय किया कि दिसंबर तक बिजली के बिल माफ करने और फ्लैट रेट पर बिजली बिल में पुरानी व्यवस्था की बहाली फिर से लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को राजातालाब तहसील पर प्रदर्शन करेंगे। उपजिलाधिकारी के माध्यम से अपनी मांगों को प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed