{"_id":"5e4cd67b8ebc3ef2cf60d14f","slug":"weather-will-be-changed-on-mahashivaratri-will-be-affected-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर बदला-बदला नजर आएगा मौसम, दो दिन रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर बदला-बदला नजर आएगा मौसम, दो दिन रहेगा असर
Wed, 19 Feb 2020 12:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से रोजाना करवट ले रहा मौसम अब भोले-भंडारी के भक्तों की परीक्षा लेने की भविष्यवाणी कर रहा है। दरअसल, इस बार महाशिवरात्रि पर मौसम बदला-बदला नजर आएगा और इसका असर गुरुवार शाम से ही दिखने लगेगा। बनारस और आसपास के जिलों में 21 फरवरी और 22 फरवरी को नम हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
जम्मू- कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने को इसकी वजह बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि जम्मू कश्मीर में मौसम बदलने लगा है ,बनारस समेत पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार शाम से ही आसमान में बादल दिखने लगेंगे। महाशिवरात्रि पर बारिश हो सकती है। 22 फरवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा,इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन