फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather update Varanasi purvanchal winds brought relief from heat temperature decreased by seven degrees

वाराणसी में मौसम: नम हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत, तीन दिन में सात डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान

Mon, 02 May 2022 10:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 May 2022 10:31 AM IST
सार

करीब एक पखवारे से पड़ रही तल्ख गर्मी से लोगों को अब थोड़ी राहत मिली है। शनिवार रात तेज आंधी संग बादलों के दस्तक से मौसम बदल गया। पुरवा हवाओं के चलते तीन दिन में तापमान सात डिग्री से अधिक लुढ़क गया। 

विज्ञापन
Weather update Varanasi purvanchal winds brought relief from heat temperature decreased by seven degrees
रविवार शाम अस्सी घाट पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 तेज धूप और  गर्म हवाओं के चलने और तापमान बढ़ने के बाद उमस से बेहाल लोगों को रविवार को बहुत राहत मिली। दिन भर उत्तर पूर्वी नम हवाओं के चलने की वजह से गर्मी भी अन्य दिनों की तुलना में बहुत कम रही। दो दिन से मौसम में बदलाव का ही असर है कि तापमान भी कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। 
विज्ञापन


अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार से नम पुरवा हवाओं के चलने के बाद से ही मौसम का मिजाज बदला है। रविवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहा। इस वजह से सबसे बड़ी राहत यह रही कि धूप का असर कम रहा। मौसम में बदलाव का असर है कि पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बूंदाबांदी की भी संभावना

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को कम होकर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार दो-तीन दिन तक नम हवाओं के चलते रहने के साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात तेज आंधी संग बादलों के दस्तक से मौसम बदल गया। पुरवा हवाओं के चलते तीन दिन में तापमान सात डिग्री से अधिक लुढ़क गया। मार्च के दूसरे पखवारे से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। अप्रैल में तो गर्मी का सितम बेहाल कर दिया। पूरे महीने तापमान रिकार्ड तोड़ बढ़ा। जिससे लू के थपेड़ों संग सूरज की तल्ख किरणें लोगों को बेहाल करती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed