{"_id":"62f08a163609014b1a5fff84","slug":"weather-update-varanasi-purvanchal-sun-shin-on-last-monday-of-sawan-increasing-problem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: सावन के अंतिम सोमवार पर सूरज के तेवर तल्ख, गर्मी और उमस से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: सावन के अंतिम सोमवार पर सूरज के तेवर तल्ख, गर्मी और उमस से बढ़ी परेशानी
Mon, 08 Aug 2022 09:29 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Aug 2022 09:29 AM IST
सार
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में मौसम में एक बार फिर बदलाव के कारण उमस का सामना करना पड़ रहा है। सावन के महीने में भी पूर्वांचल में अच्छी बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में बादल तो छाते हैं लेकिन बारिश नहीं होती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आषाढ़ का महीना सूखा गुजर जाने के बाद उम्मीदों की फुहार ले कर आया सावन भी वाराणसी समेत आसपास के जिलों में झूम कर नहीं बरस सका है। बादलों की बेरुखी ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। सावन के अंतिम सोमवार पर वाराणसी में तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। सूरज के तेवर तल्ख हैं। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर समेत शहर के अन्य शिवालियों में उमड़े भक्तों की गर्मी और उमस से परेशानीबढ़ गई है। सुबह नौ बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक है। आज तापमान में बढोत्तरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दोपहर बाद बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
सावन के महीने में भी पूर्वांचल में अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जुलाई के महीने में भी सामान्य से कम ही बारिश हुई है। लोगों की मानें तो बारिश का दौर तो लगता है कि इस वक्त थम सा गया है। आषाढ़ जहां सूखा चला गया, वहीं सावन भी अब जाने वाला है।
विज्ञापन
Trending Videos
धान रोपाई का अंतिम दौर चल रहा है। पानी के अभाव में रोपाई तक नहीं हो पा रही है। बारिश का यह हाल है कि आसमान में प्रतिदिन बादल छा रहे लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो जा रहा है।