फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi mausam became pleasant due to heavy rain and thunderstorms trees fell at many places

Weather Update: वाराणसी में देर रात तेज आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जगह गिरे पेड़

Mon, 20 Jun 2022 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 10:23 AM IST
सार

वाराणसी जिले में शनिवार आधी रात बाद आई तेज आंधी और बारिश के बाद रविवार सुबह से मौसम सुहाना है। इसकी वजह से तापमान भी नीचे आया है। आज सुबह से धूप खिली, मगर तल्खी नहीं है। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi mausam became pleasant due to heavy rain and thunderstorms trees fell at many places
अस्सी घाट पर सुहाने मौसम का आनंद उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में शनिवार आधी रात बाद आई तेज आंधी और बारिश के बाद रविवार सुबह से मौसम सुहाना है। इसकी वजह से तापमान भी नीचे आया है। आज सुबह से धूप खिली, मगर तल्खी नहीं है।  मौसम विज्ञान विभाग की माने तो आज वाराणसी का मौसम सामान्य रहेगा। हल्के-फुल्के बादल छाने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


शनिवार देर रात आंधी के कारण चांदपुर, रोहनिया, राजातालाब समेत कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो घरों की छतों पर रखे टीन शेड भी उड़ गए। यह तो ठीक था कि जिस समय आंधी आई उस समय सड़क पर सन्नाटा पसरा था नहीं तो बहुत परेशानी होती। हवा इतनी तेज थी कि कहीं बिजली कटी तो कहीं तार और खंभे धराशायी हो गए।
विज्ञापन


अगले सप्ताह आ सकता है मानसून
करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही आंधी के बाद लोगों को गर्मी सो भी राहत मिली। शनिवार को प्री मानसून की दस्तक के बाद पहले दिन 28 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात तो मिल गई, लेकिन मानसून का इंतजार बना है। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले सप्ताह तक मानसून पूर्वांचल में आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात करीब सवा बारह बजे अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर पेड़ टूटकर बीच सड़क गिर गए। हवा इतनी तेज चल रही थी कि डर के मारे लोगों ने  घर की खिड़कियां-दरवाजे बंद कर लिए।  करीब 15-20 मिनट के बाद जब हवा की रफ्तार थमी तब जाकर माहौल सामान्य हुआ।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार प्री मानसून की दस्तक के बाद अगले सप्ताह यानी 25 जून तक रुक रुककर तेज हवा संग बूंदाबांदी के साथ ही बारिश के होते रहने के आसार हैं। मानसून कोलकाता के आगे धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस बार अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed