फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Temperature reached 4 degrees more than normal hottest day of season

Weather Update: तापमान पहुंचा 44.2, समान्य से 4 डिग्री ज्यादा, इस सीजन का सबसे गर्म दिन; जानें अपडेट

Sun, 27 Apr 2025 12:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

Weather News: वाराणसी में माैसम का बदलाव और उसका कहर जारीहै। गर्मी से आमजन परेशान हैं। रविवार को बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन तपन के कारण दोपरह में लोग अपने घरों में ही कैद रहे।

विज्ञापन
Weather Update Temperature reached 4 degrees more than normal hottest day of season
वाराणसी में गर्मी ने ढाया सितम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Varanasi Weather: इस सीजन में बनारस शहर शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। दोपहर एक बजे तक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा है। प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में बनारस तीसरे स्थान पर है। पहले और दूसरे स्थान पर प्रयागराज, सुल्तानपुर रहे। इन शहरों का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  

विज्ञापन


बनारस की हवा में नमी शनिवार को महज 20 फीसदी थी। इससे उमस तो नहीं बढ़ी मगर गला और होंठ तेजी से सूखने लगा। प्यास ज्यादा लगी। दोपहर में ही 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। ऐसा लगा कि हवाएं ब्लोअर से निकल कर आ रही हैं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक, साइकिल सवार और पैदल यात्रियों को हुई है। खुले में हवा का सीधा संपर्क डिहाइड्रेशन और सिरदर्द की समस्या बढ़ा रहा है। हालांकि देर शाम मौसम बदल गया। बादल छाने की वजह से चुभती-जलती गर्मी से कुछ राहत मिली है। शहर का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

29 अप्रैल को लू का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जिले में बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है। बादलों के गरजने के साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवा चल सकती है। इस पूरे सप्ताह  मौसम सुहाना होने की वजह से तीन दिन बाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और रात का पारा 24 डिग्री तक रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed