फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update temperature increased due to falling in many districts including Varanasi due to effect of West

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वांचल पर दिखने लगा असर, पांच साल में दूसरी बार 10 से नीचे आया पारा

Mon, 18 Dec 2023 10:09 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Dec 2023 10:09 AM IST
सार

वाराणसी सहित आसपास के जिलों में ठंड बढ़ने के पीछे पश्चिमी विक्षोभ ही वजह है। इस समय पछुआ हवा चल रही है लेकिन उसमें नमी थोड़ी अधिक है। आने वाले दिनों में तापमान में कमी के साथ ही ठंड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
weather update temperature increased due to falling in many districts including Varanasi due to effect of West
varanasi weather - फोटो : varanasi rain cold winter

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ का असर वाराणसी और आसपास के जिलों में दिखने लगा है। दिन में धूप तो हो रही है, लेकिन पछुआ हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से उसका असर कम हो गया है। जिले में दिसंबर में ठंड पड़ने और तापमान में कमी की बात करें तो ऐसा पांच साल में दूसरी बार हुआ जबकि दिसंबर में दस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। 2022 में भी 17 दिसंबर के दिन न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि ठंड बढ़ने के पीछे पश्चिमी विक्षोभ ही वजह है। इस समय पछुआ हवा चल रही है लेकिन उसमें नमी थोड़ी अधिक है। आने वाले दिनों में तापमान में कमी के साथ ही ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


17 दिसंबर को पांच साल का तापमान

अधिकतम न्यूनतम
2023 24.2 8.8 डिग्री सेल्सियस
2022 24.4 7.5
2021 25.2 10.2
2020 22.4 10.2
2019 17.1 11.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed