{"_id":"611df5bd8ebc3e79f55284cd","slug":"weather-update-rain-is-expected-in-many-districts-including-varanasi-today-know-weather-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाजः वाराणसी समेत कई जिलों में बन रहे बारिश के आसार, सुबह से बादलों ने जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाजः वाराणसी समेत कई जिलों में बन रहे बारिश के आसार, सुबह से बादलों ने जमाया डेरा
Thu, 19 Aug 2021 11:40 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:40 AM IST
सार
वाराणसी में बृहस्पतिवार सुबह से बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। हवाओं में नमी है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार दोपहर से गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के कई जिलों में आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें रुक-रुककर बूंदाबांदी के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव की संभावना बनी है। वाराणसी में बृहस्पतिवार सुबह से बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। हवाओं में नमी है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार दोपहर से गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के कई जिले घने बादल के साये में जा सकता है। इससे पहले उमस और गर्मी से व्याकुल लोगों के लिए बुधवार आधी रात के बाद राहत के बूंदों की बरसात हुई। नम हवाओं के साथ आधे घंटे की बारिश से जहां जलभराव हो गया, वहीं ग्रामीण इलाकों में खेत जलमग्न हो गए। रात साढ़े बारह बजे के बाद बूंदाबांदी के बीच हुई बारिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन