फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update in varanasi Humid westerly winds increased the chill minimum temperature dropped

Weather Update : नम पछुआ हवाओं ने बढ़ा दी सिहरन, 10 से नीचे आया न्यूनतम तापमान; जानें अपडेट

Sun, 09 Feb 2025 03:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Feb 2025 03:59 AM IST
सार

जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम ऐसा बदला था कि हवा में नमी कम होने के साथ ही धूप असरदार होने लगी। इस वजह से गर्मी जैसा मौसम लगने लगा था। फरवरी के शुरुआती पांच दिन तक भी ऐसा ही मौसम रहा।

विज्ञापन
Weather Update in varanasi Humid westerly winds increased the chill minimum temperature dropped
वाराणसी में बदला माैसम का मिजाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Weather Update : सर्द हवाओं से मौसम ने करवट ली है। दिन में हवा में नमी अधिक होने की वजह से धूप का असर भी कम हो गया है। इस वजह से तापमान में भी तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान कम होकर 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। वहीं अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सयस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


स्थिति यह रही कि दो फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो पांच फरवरी को 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद से मौसम बदला। पछुआ हवाएं नमी के साथ चलने लगीं। तापमान भी 6 फरवरी से कम होने लगा। शनिवार को भी सुबह से नम पछुआ हवाएं चलती रही। 
विज्ञापन


इस कारण धूप बहुत असरदार नहीं लग रही थी। रात में भी सिहरन जैसा अहसास लोगों ने महसूस किया। अधिकतम तापमान जो शुक्रवार को 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा वह शनिवार को 25.1 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 11.0 से कम होकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को भी मौसम इसी तरह रहेगा। अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

एक नजर में तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
08 फरवरी 25.1 9.5
07 फरवरी 26.1 11.0
06 फरवरी 24.3 11.5
05 फरवरी 30.0 15.7
तापमान डिग्री सेल्सियस में    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed