{"_id":"678d4c11e88b4350e1068f76","slug":"weather-update-dense-fog-morning-temperature-dropped-in-24-hours-humid-winds-increased-old-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : सुबह छाया घना कोहरा, 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस गिरा पारा; नम हवाओं ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : सुबह छाया घना कोहरा, 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस गिरा पारा; नम हवाओं ने बढ़ाई ठंड
Mon, 20 Jan 2025 03:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 03:32 AM IST
सार
Varanasi Weather : माैसम में बदलाव के बीच बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखा जा रहा है। सुबह धूप से लोगों को राहत तो पहुंचा लेकिन शाम होती ही नम हवाओं ने गलन बढ़ा दी।
विज्ञापन
घने कोहरे व ठंड का कहर जारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Weather Update in UP : तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। हवा में अधिक नमी होने से लोग ठंड से परेशान रहे। दिन में धूप ने लोगों को राहत तो दी लेकिन रात में फिर गलन बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
मकर संक्रांति के बाद से मौसम में तेजी से परिवर्तन हुआ है। बादल छाए रहने और नम हवाओं के बढ़ने से कभी ठंड बढ़ रही है तो कभी दिन में अच्छी धूप से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। रविवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
इस दौरान हवा चलते रहने से लोगों को ठंड से भी राहत नहीं मिली। दिन में लोग धूप सेंकते नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो रविवार को 2 डिग्री सेल्सियस कम होकर 20.3 पहुंच गया। यह औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा न्यूनतम तापमान 9.8 से कम होकर 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।