फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather report relief from sultry heat farmers faces blossomed IMD forecast to rain for two days more

Weather Update: काशी में बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से राहत, खिल उठे किसानों के चेहरे, दो दिन बारिश के आसार

Tue, 30 Aug 2022 01:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 30 Aug 2022 01:13 PM IST
सार

वाराणसी में मंगलवार को हल्की बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। वाराणसी में दो दिन से तेज धूप और उमस के बाद नम पुरवा हवा के साथ ही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। 

विज्ञापन
Weather report relief from sultry heat farmers faces blossomed IMD forecast to rain for two days more
वाराणसी में हो रही बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में दो दिन से तेज धूप और उमस के बाद मंगलवार को दोपहर में नम पुरवा हवा के साथ ही तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। गरज चमक के साथ हुई बारिश से  शहरी इलाकों में जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश की बूंद पड़ते ही किसानों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह से तेज धूप के साथ ही हवा की रफ्तार भी थमी थी। इस वजह से उमस से लोग बेचैन हो गए थे। दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे अचानक हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। इधर गंगा में आई बाढ़ के कारण छत पर रहने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार नम पुरवा हवाओं का दबाव बढ़ने की वजह से बारिश हो रही है। अभी दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed