फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather may change again, warning of storm and rain

Varanasi News: फिर बदल सकता है मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी

Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Weather may change again, warning of storm and rain
पीडीडीयू नगर। पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में विस्तृत द्रोणी के कारण फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को बादल छाने के साथ कई जगह बारिश हो सकती है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। किसानों को काटी गई गेहूं की फसल को तिरपाल से ढककर या ऊंचे स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। नई दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को बारिश होने के बाद प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी मौसम में बदलाव का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार चंदौली में भी बदले मौसम का प्रभाव पड़ सकता है। विभाग के अनुसार इस दौरान जिले में ओलावृष्टि, तेज झोंके के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। यह स्थिति रविवार से लेकर सोमवार तक बनी रह सकती है। हालांकि रविवार की शाम तक जिले के मौसम में विशेष बदलाव नहीं देखा गया। कभी-कभी आसमान पर बादलों की आवाजाही के अलावा गर्मी ही बनी रही। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि किसान काटी गई गेहूं, अरहर आदि फसलों को बंडल बांधकर सुरक्षित जगह या खेत में ऊंचे स्थान पर रख दें। वहीं गन्ना, मूंग, मूंगफली व सूरजमुखी की खेती करने वाले किसान खेतों में पानी एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed