{"_id":"6aa258a96fc03c94c40dacbc","slug":"weather-in-varanasi-yellow-alert-for-rain-forecast-issued-for-next-two-days-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मौसम का हाल: बारिश का यलो अलर्ट आज, अगले दो दिन का पूर्वानुमान जारी; कोटे से 15% ज्यादा हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मौसम का हाल: बारिश का यलो अलर्ट आज, अगले दो दिन का पूर्वानुमान जारी; कोटे से 15% ज्यादा हुई बारिश
Thu, 10 Sep 2026 12:43 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:43 PM IST
सार
वाराणसी जिले में मानसून के कोटे से 15 फिसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बुधवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज गति से हवा बही।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में बुधवार को बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ 40 मिलीमीटर जोरदार बारिश के बावजूद पारा ढाई डिग्री उछल गया। काशी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि मंगलवार को 31 डिग्री था। बृहस्पतिवार को भी बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बुधवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज गति से हवा बही।
विज्ञापन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को काशी में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
मानसून के कोटे से 15 फीसदी ज्यादा बारिश
काशी में इस मानसून 50 साल के औसत से 15 फीसदी ज्यादा बारिश हो गई है। काशी में अब तक 794.2 मिली पानी बरस चुका है जबकि औसत बारिश का आंकड़ा 691.8 मिमी तक ही रहा है।
विज्ञापन