{"_id":"6684d7a5fcb348e8f10f1c58","slug":"weather-humidity-increased-air-in-varanasi-heavy-rain-this-week-crowd-gathered-at-ghats-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाना हुआ मौसम: वाराणसी में बारिश, चार डिग्री कम हुआ पारा, इस सप्ताह बना रहेगा ऐसा ही मौसम; घाटों पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाना हुआ मौसम: वाराणसी में बारिश, चार डिग्री कम हुआ पारा, इस सप्ताह बना रहेगा ऐसा ही मौसम; घाटों पर भीड़
Wed, 03 Jul 2024 10:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:16 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में दो दिनों से मौसम सुहावना हो गया है। हवा में नमी के साथ हल्की ठंडक भी है। लोगों को गर्मी से निजात मिली है। वहीं पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की भीड़ दिखने लगी है। घाट पर युवाओं की टोलियां मौज-मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
मौसम सुहावना होते ही वाराणसी में घाटों पर दिखने लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हवा में नमी बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक बादल भी रहे। शहरी इलाकों में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह से मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम रहकर 31.6 दर्ज किया गया। उधर, चौबेपुर इलाके के गांवों में आधे घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़कें लबालब हो गईं। मौसम खुशनुमा हो गया है। वाराणसी में बुधवार को बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
तीन-चार दिन से नम हवाएं चल रही हैं और सुबह से शाम तक बादल रह रहे हैं। मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिला। दोपहर में बीएचयू कैंपस, रामनगर, सामनेघाट सहित कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इसके तहत इस सप्ताह तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री की जगह 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक इस सप्ताह तेज बारिश के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन