{"_id":"65a8920521aaf2e3d20a48f6","slug":"weather-forecast-update-today-temperature-remained-below-normal-in-varanasi-due-to-snowfall-in-mountains-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने काशीवासियों को कंपाया, अभी दो दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने काशीवासियों को कंपाया, अभी दो दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड
Thu, 18 Jan 2024 08:20 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 18 Jan 2024 08:20 AM IST
सार
वाराणसी में कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टियां पड़ी हैं। वहीं कोहरे और सर्दी के कारण हर दिन ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार की सुबह कोहरे के चादर लपेटे हुई। ठंड से लोग कंपकंपाते रहे। सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर दिखे। जिले में ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
तीन दिन से दिख रहा मौसम में बदलाव
पिछले तीन चार दिन से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि बुधवार को कम होकर 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से 9 डिग्री कम रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम होकर आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
ऐसा रहा बुधवार का मौसम
बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में दिन में गलन और ज्यादा थी। दोपहर में धूप हुई लेकिन उसका असर ना के बराबर रहा। शाम को भी पछुआ हवाएं चलती रहीं। बुधवार का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम होकर 13.7 पहुंच गया।
विज्ञापन
दो दिन और सताएगी ठंड
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार नम हवाओं का असर अभी दो दिन तक बना रहेगा। तापमान में भी कमी के आसार हैं।