फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Forecast Today Updates in Varanasi: temperature increasing and sunshine feel like summer

मौसम: बढ़ता जा रहा तापमान, अब सताने लगी है गर्मी

Wed, 24 Feb 2021 09:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Feb 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Updates in Varanasi: temperature increasing and sunshine feel like summer
varanasi weather - फोटो : varanasi weather

दिन में जैसे-जैसे सूरज सिर के ऊपर आता जाता है, तापमान बढ़ता जाता है। अब दोपहर में गर्मी सताने लगी है। बुधवार की सुबह निकली धूप में भी तेजी दिख रही है। मौसम का मिजाज जिस तरह से बदल रहा है। शाम को भी मौसम गर्म होने लगा है। इस कारण कुछ लोग पंखा चलाकर भी सोने लगे हैं।

विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक मौसम के बदलाव में सहेत के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। इधर अस्पतालों में इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा की ओपीडी में भी सर्दी, खांसी, बुखार वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। चेस्ट फिजिशियन डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि इस समय लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम गर्म जरूर हो रहा है लेकिन रात में अभी एसी, कूलर चलाकर सोने की जरूरत नहीं है। बताया कि ओपीडी में आने वालों में मौसमी बीमारियों वाले अधिक लोग आ रहे हैं। जिन्हें मॉस्क लगाकर बाहर निकलने, खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि बच्चों के खान-पान पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे समय में पेट संबंधी बीमारी, निमोनिया होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed