फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather forecast of varanasi Humidity removed from clouds and moist winds know how weather will be for next three to four days

वाराणसीः बादलों और नम हवाओं से दूर हुई उमस, जानिए अगले तीन-चार दिन कैसा रहेगा मौसम

Sun, 18 Jul 2021 12:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jul 2021 12:49 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में 10 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही है।  इस वजह से अगले तीन-चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
weather forecast of varanasi Humidity removed from clouds and moist winds know how  weather will be for next three to four days
24 घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आषाढ़ माह में भी बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस के बाद शनिवार को मौसम ने करवट ली। दिन भर जहां बादल छाए रहे, वहीं नम हवाएं भी चलती रहीं। इस वजह से उमस से राहत भी मिली। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान पर भी असर पड़ा। 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल 13 जून को मानसून आने के बाद बारिश तो अच्छी हुई, लेकिन जून के अंतिम सप्ताह से ही बारिश ठप है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में 10 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही है। मानसून की द्रोणिका भी अब ऊपरी सतह पर आ गई है।
विज्ञापन


इस वजह से वाराणसी समेत पूर्वांचल में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 37.4 की जगह शनिवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 की जगह शनिवार को 28.6 रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed